रतलाम । प्रदीप चौधरी। एक बार फिर फिसली रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल की जुबान। निगम के सम्मेलन में रतलाम जिले के पूर्व कलेक्टर भास्कर लक्षाकार को कहे अमर्यादित अपशब्द। नेता प्रतिपक्ष ने भू माफियाओं से साठगांठ कर बहुचर्चित सिविक सेंटर के भूखंडों को कम दामों पर रजिस्ट्री करवा कर रातों-रात नामांतरण के मामले को सदन में उठाया। भरे सम्मेलन में प्रतिपक्ष के आरोप पर महापौर ने कहा की कलेक्टर भास्कर लक्षाकार मां का दूध पिलाया हो तो मुझे विधिवत नोटिस भेजे और करे कार्यवाही। तत्कालीन आयुक्त एपी सिंह गहीरवार को कलेक्टर के प्रतिवेदन पर राज्य सरकार ने किया था निलंबित और उपायुक्त को नगर परिषद ने सभी विभागों से किया था कार्यमुक्त। इस मामले में लोकायुक्त उज्जैन पुलिस ने तत्कालीन निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के उपपंजीयक प्रसन्न गुप्ता सहित कुल 36 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता के मामले में प्रकरण भी दर्ज किया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसी आपातकालीन परिस्थिति आ जाने पर होटल लेमन ट्री की कैसी है सुरक्षा व्यवस्था, इंदौर पुलिस ने मॉक ड्रिल कर लिया इसका जायजा । साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का महाअभियान निरन्तर जारी…