इंदौर । हर्ष सावले ◆ आरोपिया के कब्जे से अवैध गांजा व चिलम और पन्नियां जप्त। थाने के आउटर क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान दिनांक 22.08.2024 की रात्रि बिजासन तिराहे के पास बेरिकेट लगाकर पुलिस द्वारा शहर में आने एवं जाने वाले वाहनो व संदिग्घो की चैकिंग का अभियान चलाया गया।पुलिस टीम द्वारा संदिग्ग व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक महिला जिंस टाप में पीठ पर पिठ्ठू बैग टांगे पुलिस को देखकर थोडी दूरी पर रूकी तथा वापस आगे की ओर बडी जिसे शंका होने पर महिला पुलिस अधिकारी की मदद से रोका जाकर पूछताछ कर उसके बैंग की तलाशी लेते बैग में मादक पदार्थ अवैध गांजा, 7 नग चिलम, 5 नग पार्दर्शी प्लास्टीक की पन्नी रखी मिली महिला से नाम पता पूछते अपना नाम आरती सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी कालानी नगर इंदौर की होना बताया। आरोपिया के कब्जे से 941 ग्राम अवैध गांजा किमती 25,000/- रूपये का जप्त कर आरोपिया के विरूध्द थाना एरोड्रम इंदौर पर अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर अनुसंधान में गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना एरोड्रम इंदौर, उनि. रूपाली श्रीवास्तव, उनि. ए आर खान, उनि. श्यामलाल तंवर, सउनि. रविराज सिंह बैस, प्रआर. अरविन्द सिंह तोमर, प्रआर. पवन पाण्डेय, प्रआर. कमलेश चावडा, प्रआर. विलियम सिंह, आर. विशाल दभाडे, आर. संजय दांगी की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का महाअभियान निरन्तर जारी… नंबर वन,,, फिर भी टेपा का टेपा हमारा इंदौर,,,,,