सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीभाई- बहनों के अटूट प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश लोग अपने बहनों को उपहार स्वरूप नकद, साड़ी अन्य इस तरह का उपहार देते हैं। लेकिन एसपी दफ्तर में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष बागरी ने हाथ की कलाई में रक्षा बांधने पर अपने बहनों को उपहार में हेलमेट दिया है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन ऐसा महापर्व है जहां भाई अपने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। बहनें भाईयों के कलाई पर रक्षा की डोर बांध उनके लम्बे आयु की कामना करती है। रक्षाबंधन पर्व पर प्रधान आरक्षक आशीष बागरी ने बहनों से राखी बंधवाने के बाद उपहार में हेलमेट दिया है। भाई के हाथों हेलमेट पाकर बहनें काफी खुश नजर आ रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीबीआई की जांच से खुलेंगे की कई राज ढाई से तीन गुना ज्यादा दर पर खरीदे जा रहे थे स्पेयर पार्ट्स जिला चिकित्सालय में उल्टी-दस्त एवं बुखार से पीड़ित मरीजों की बढ़ी संख्या