सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीमौसमी जलजनित बीमारी गांवों में पैर पसार चुकी है। आलम यह है कि जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न में रोजाना बुखार, उल्टीदस्त से पीड़ित अकेले सैकड़ा भर मरीज पहुंच रहे हैं। दरअसल मौसमी बीमारी बुखार एवं उल्टीदस्त का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मैदान स्वास्थ्य अमले का भी लापरवाही भी सामने आ रही है। जहां कूपों में ब्लीचिंग पाउडर भी नही छोड़ा जा रहा है और न ही क्लोरीकीन की टैवलेट भी वितरित नही किया जा रहा। लिहाजा मौसमी बीमारी पनप रही है। आलम यह है कि इन दिनों जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में उल्टीदस्त एवं बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से बेड का टोटा पड़ने लगा है। मरीजों को फर्स पर ही लेटाकर इलाज किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधान आरक्षक भाई ने बहनों को उपहार में दिया हेलमेट बरका चौकी के दो पुलिस कर्मियों पर लगा 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप