सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीएनसीएल सिंगरौली में सीबीआई के छापामार ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब पूर्व में पदस्थ सीएमडी भोला सिंह व उनके कारखास सलाहकार भी लपेटे में आ रहे हैं। आरोप है कि एनसीएल के पाँच अधिकारियों ने संगम इन्टरप्राईजेज एवं सप्लायर रविशंकर सिंह पर मेहरवान थे। भ्रष्टाचार की जांच की परते खुलने में अभी देरी है। लेकिन अन्दर के तहखाने से चर्चाएं हैं कि एनसीएल में करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार हुआ है। गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली की टीम ने एनसीएल सिंगरौली में दो दिन के दौरान छापामार कार्रवाई करते हुये सीएमडी के पीए, सुरक्षाधिकारी, संविदाकार रविशंकर सिंह सहित अन्य कई अधिकारियों को गिरफ्तार की है। । साथ में दिवेश सिंह निजी व्यक्ति व सीबीआई जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक जॉय जोसेफ दामेल भी सीबीआई दिल्ली की टीम ने 5 लाख रूपये कैश के साथ गिरफ्तार की है। वहीं छापामार कार्रवाई के दौरान 3.85 करोड़ रूपये कैश व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस हाथ लगे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डॉ. बेटी की हत्या के विरोध में आक्रोश रैली प्रधान आरक्षक भाई ने बहनों को उपहार में दिया हेलमेट