सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीविगत दिनों कोलकाता के आरजे हॉस्पिटल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या एवं दुष्कर्म को लेकर समूचे भारत के लोग आक्रोशित है। आम जनमानस से लेकर समाजसेवी संस्थाएं, देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सिने कलाकार सहित अनेक राजनैतिक पार्टी इस भीषण कांड को लेकर सड़क पर उतर चुका है। जिले का जनमानस भी सड़क पर निकल कर पीडित के लिए न्याय मांग रहा है। इसी संदर्भ में जिले की समाजसेवी संस्था स्पंदन 22 अगस्त को इस निर्मम हत्या और दुष्कर्म के विरोध में दोपहर तीन बजे अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है। डॉक्टर हमें जीवन देते हैं, हमें डॉक्टर की रक्षा करनी चाहिए : चक्रवती सिंगरौली। रिहंदनगर एनटीपीसी दर्लिपाली के कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन डीईडब्ल्यूए ने कोलकाता की जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या पीड़िता के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए सोमवार को शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च का आयोजन महिलाओं के खिलाफ अपराध रोके के बैनर तले एनटीपीसी दर्लिपाली टाउनशिप में किया गया। इस दौरान लगभग 100 से अधिक एनटीपीसी दर्लिपाली कर्मचारी, निरामाया अस्पताल के डॉक्टर, बीबीपीएस स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल हुए एचएन चक्रवर्ती, परियोजना प्रमुख दर्लिपाली ने कहा कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ जो हुआ उसकी हम निंदा करते हैं। ऐसे जघन्य अपराध रुकने चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमें जीवन देते हैं। हमें डॉक्टर की रक्षा करनी चाहिए। निरामय अस्पताल की सीएमओ डॉ. अपूजिता मिश्रा ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध की कड़ी घोर निंदा की। उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की भी मांग की और चिकित्सा समुदाय के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए सख्त सजा की मांग की। प्रतिभा सिंह मानव संसाधन प्रमुख ने भी पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त की और अपराध में शामिल अपराधियों के लिए मृत्युदंड की मांग की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 4 वर्षों से फरार इनामी बदमाश को पुलिस में किया गिरफ़्तार… सीबीआई की जांच से खुलेंगे की कई राज ढाई से तीन गुना ज्यादा दर पर खरीदे जा रहे थे स्पेयर पार्ट्स
You must be logged in to post a comment.