उज्जैन। थाना क्षेत्र से 04 वर्षों से फरार जानलेवा हमला करने वाला ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किए,आरोपी पर था 5000 का ईनाम घोषित । थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा अप.क्र. 612/2021 धारा 307,324,506,34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार ईनामी बदमाश लाला उर्फ सादिक पिता सैफुउद्दीन शेख उम्र 37 साल निवासी दिग्ठान थाना सागौर जिला धार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना की जानकारी… दिनांक 27.07.2021 को फरियादी मजहरउद्दीन पिता अजहरउद्दीन उम्र 34 साल निवासी गुलाबपुरा बड़नगर थाना में बताया कि उसके भाई आजमउद्दीन पिता अजहरउद्दीन निवासी गुलाबपुरा बड़नगर को पुरानी रंजिश को लेकर कोर्ट परिसर के बाहर पिस्टल से गोली चलाकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर पर अपराध क्रं. 612/2021 धारा 307,324,506,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की. दर्ज़ प्रकरण को विवेचना मे लिया गया। आरोपीयो की पतारसी की गई मिलने के सम्भावित स्थानो पर तलाश कि गई। जहाँ आरोपी नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराध के फरार आरोपी जिस पर इनाम घोषित है वह अपने घर पर आय हुआ हे। सूचना पर से आरोपी के घरो पर ने पहुंच कर गिरफ़्तार किया। आरोपी 01. जुबेर पिता अजीजीउद्दीन शेख उम्र 26 साल निवासी तांगा चौक शाहजीलालपुरा 02. इमरान पिता अजीजीउद्दीन शेख उम्र 34 साल निवासी तांगा चौक शाहजीलालपुरा 03. सोनु उर्फ सुरेन्द्रसिंह पिता अर्जुनसिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम खरसोद खुर्द को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। घटना दिनांक से ही फरार आरोपी लाला उर्फ सादिक पिता सैफुउद्दीन शेख उम्र 37 साल निवासी दिग्ठान थाना सागौर जिला धार तलाश जारी थीं। धारा 173(8) जा. फौ. मे विवेचना जारी थी जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 का ईनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक को मुखबिर सूचना मिली की फरार आरोपी लाला उर्फ सादिक पिता सैफुउद्दीन शेख सादलपुर मे ट्रक लेकर आया है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल टीम रवाना होकर सादलपुर पहुंची जहाँ पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तलाश करते आरोपी द्वारा पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया जिस बाद न्यायालय पेश किया कार्यवाही में विशेष भूमिका…. थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सतेन्द्रसिंह चौधरी, सउनि मानसिंह वास्कले, सउनि. शैतानसिंह ड़िड़ोर, प्र. आर. 918 हेमराज खरे, प्र.आर. 1741 प्रदीप डामोर, आर. 226 महेशमौर्य, आर. 736 मुकेश नागर, आर. 939 अजय चोहान, आर. 1314 संदीप बामनिया, आर. 1473 शोभित शुक्ला की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला सुरजपुर के क्षेत्र 471 ग्राम पंचायतो में स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 23 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड महाअभियान डॉ. बेटी की हत्या के विरोध में आक्रोश रैली