65 साल के व्यक्ति का मिला नर कंकाल, घर से मजदूरी करने के लिए निकला था व्यक्ति

सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली
जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा के रहने वाले 65 साल के व्यक्ति का नरकंकाल मिला है। जिसके बाद पूरे गांव के लोगो के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। हैरानी की बात तो यह है कि नर कंकाल का सर अलग है और बाकी पूरा भाग सही सलामत दिखाई दे रहा है। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और उन्होंने कहा है की धारदार हथियार से उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया है।

वहीं पूरे मामले को लेकर प्रवीण विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम शेरपुर के रहने वाले छोटे सिंह के यहां मृतक धनराज विश्वकर्मा कम कर रहे थे। जहां बीते 2 अगस्त को हुए अपने घर ग्राम सरदा से काम करने के लिए निकले हुए थे। लेकिन वह वापस नहीं आए हम लोगों ने काफी ढूंढा लेकिन उनका पता नहीं चला। जहां अगले दिन जाकर हमने थाने में गुमशुदगी के लिए आवेदन भी दिया, इसके बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा था। जहां कल 17 अगस्त को उनका कंकाल जंगल में मिला। संभवत है उनकी हत्या करके जंगल में फेंक दिया गया है।

वहीं पूरे मामले को लेकर डीसीपी गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक नर कंकाल की जानकारी इसके बाद थाना प्रभारी बहरी राकेश बैस के साथ टीम पहुंच गई है और हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading