उज्जैन। उज्जैन के बड़नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को छतिग्रस्त करने वाले आरोपी हुए गिरफ़्तार, आरोपियो ने दिए थे शराब के नशे मे घटना को अंजाम, साथ ही मुर्ति स्थल को लेकर किए थे विरोध। इस घटना मे शामिल 02 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने बताया की दिनांक 05.08.2024 को फरियादी लक्ष्मण सिहं पिता भगवान सिंह पंवार निवासी नावदा ने शिकायत की थी की अज्ञात बदमाश द्वारा गाँव के भैरुजी मंदिर के पास चौहारे पर स्थापित महाराणा प्रताप कि प्रतिमा के मुहँ व नाक को खरोच कर खण्डित किए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट थाने दर्ज कराई गई थी । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर पर अप.क्र. 393/24 धारा 298 बीएनएस मे अपराध दर्ज़ कर जांच में लिया था और दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस के द्वारा घटना स्थल के आप-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन घटना स्थल के आप-पास सीसीटीवी नहीं थे, इस कारण स्थानीय लोगो के माध्यम से एंव सायबर सेल कि मदद से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कि गई । तथा पूछताछ से दौरान ग्राम नावदा के निवासी 01. राहुल पिता रतनलाल गिरवाल जाति- भील उम्र-21 साल निवासी नावदा 02. संतोष पिता बाबुलाल जाति भील उम्र-20 साल निवासी नावदा द्वारा शराब के नशे में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को प्रतिमा स्थल पर स्थापित करने में मतभेद को लेकर प्रतिमा को खण्डित करना स्वीकार किया। आरोपी संतोष एवं राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है घटना में अन्य के लोगो के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, कावा. उप निरी. हेमन्त कुमार कटारे, कावा. सउनि, अन्तर सिंह मण्डलोई, प्रआर. प्रेम सबरवाल (सायबर सेल), आर. 476 रूपेश पर्ले, म.आर 1696 ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शतरुपा जायसवाल की दरियादिली,स्कूली बच्चो को पैसे देकर पुरुसकृत। घर से मजदूरी करने निकले एक वृद्ध का मिला नरकंकाल