सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीजिले के जनपद सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत कई ग्राम पंचायत में झोलाछाप डॉक्टर जगह-जगह फैले हुए हैं जो खुलेआम मरीजों के आर्थिक शोषण करते हैं। साथ ही मुंहबोला पैसा न देने पर गुडागर्दी भी करने में कोई कोर-कसर नहीं करते। हालात यह है कि शासकीय डॉक्टर अपने क्लीनिक पर बैठने से फुर्सत नहीं है तो जिन झोलाछाप डॉक्टरों के माथे पूरा सिहावल ब्लॉक चल रहा है। इस समय लोगों की बुखार, सर्दी, जुकाम, डायरिया जैसे भी गंभीर बीमारी से लोग ग्रसित हैं और इन झोलाछाप डॉक्टरों के सहारे इलाज चल रहा है। पर यहां के डॉक्टर अपनी ड्यूटी से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त निर्देश है कि किसी भी झोलाछाप डॉक्टर को सर्टिफाइड होना चाहिए, रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और यहां गली- गली, मोहल्ले-मोहल्ले, टोला-टोला में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। चाहे सिहावल, हिनौती, सोनवर्षा पहाड़ी, खड़बड़ा, हटवा, हिनौती, कोदौरा, तितली, बडागांव, अमिलिया, सुडवार, सजवानी, लिलवार आदि गांवों में जगह-जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहता है। जिसका फायदा झोलाछाप बंगाली डॉक्टर उठा रहे हैं। जब इसी बात को लेकर सिहावल के स्वास्थ्य अधिकारी संजय पटेल से बात करना चाहा गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे साबित होता है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय नहीं रहते। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन घर से मजदूरी करने निकले एक वृद्ध का मिला नरकंकाल एनसीएल के अधिकारियों पर सीबीआई का छापा