रविवार की सुबह सिंगरौली जिले में सीबीआई की कार्यवाही…. NCL सीएमडी बी साईराम के पीए सूबेदार ओझा के यहा भी सीबीआई की रेड। सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीरविवार की सुबह सिंगरौली जिले में सीबीआई की धमक से एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। जानकारी अनुसार जबलपुर से आई सीबीआई की टीम द्वारा एनसीएल के अधिकारियों समेत ठेकेदार के यहां छापेमार कार्यवाही की जा रही है। सुबह से ही लगी टीम द्वारा एनसीएल सीएमडी बी साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास एवं ऑफिस समेत सुरक्षा विभाग में पदस्थ बी के सिंह के यहां कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा जयंत स्थित सप्लायर रवि सिंह के यहां भी सीबीआई की छापे की खबर है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो एनसीएल सीएमडी के यहां से कुछ जानकारियां भेजे जाने की बात पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई की टीम सिंगरौली आ पहुंची है। इन तीनों जगह पर सीबीआई की टीम के अधिकारी छानबीन में जुटे हैं। सिंगरौली- NCL में छापेमारी के दौरान सीबीआई को लगभग 4 करोड रुपए नगद मिलने की खबर है, सीबीआई ने इस मसले पर NCL के सप्लायर रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, रवि सिंह के यहां से भी डेढ़ करोड़ रुपए नगद मिले हैं, सीबीआई ने रवि सिंह को गिरफ्तार करके बैढन थाने में रखा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने से अधिकारियों को परहेज इंदौर पुलिस ने देर रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर, दी आगे से अपराध न करने की हिदायत