इंदौर । आमिर खान। ◆ पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1001 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 311 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही। ◆ पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा दो वाहन चोरों को भी लिया है गिरफ्त में । इंदौर- दिनांक 18 अगस्त 2024- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 17-18 अगस्त की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 1001 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 311 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं…. 👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 271 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 01-फरारी, 50-स्थाई, 91-गिरफ्तारी और 129-जमानती वारंट के साथ ही 91 समंस भी किए तामील । इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 👉 अवैध शराब के 13 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही तथा अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही। 👉 अवैध हथियार लेकर घूमने वालों का 01 प्रकरण तथा सार्वजनिक रूप से अवैध सट्टे का 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही। 👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-19, 129 BNSS में-26 तथा 126B/135(3) BNSS में-67 इस प्रकार कुल 112 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील। 👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 36 लोगों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही 👉 इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 189-गुंडे/बदमाशों, 47-नकबजनों, 31-लुटेरों, 30-ड्रग पैडलर व 107- चकूबाजों एवं 124 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 33 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 561 से ज्यादा बदमाशों को किया गया चेक और की गई कार्यवाही। 👉 इस दौरान पुलिस थाना एरोड्रम 02 वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। 👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एनसीएल के अधिकारियों पर सीबीआई का छापा सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान कोलकाता रेप कांड पर.