सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय, थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम डांगा की लामी पार्टी में सर्प के काटने से एक साथ मां और पुत्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिकप्रमिला पति रामपाल कोल 35 वर्ष हाल मुकाम लामीपाटी जो लंबे समय से अपने तीन बच्चों को लेकर मायके में रहती थी और मजदूरी करके अपना और बच्चों का भरण पोषण करती थी। घटना बीती रात लगभग 2:00 बजे सर्प घर में घुसा और पहले मृतिका प्रमिला को काटा फिर उसके पुत्र ऋषभ पिता रामपाल कोल 12 वर्ष को को काटा जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतिका के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं जो रोते हुए बिलख रहे। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी शादी ग्राम पनवार थाना जमोड़ी जिला सीधी में रामपाल कोल के साथ हुई थी लेकिन पति पत्नी में आपसी विवाद के कारण वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहकर जीवन यापन कर रही थी जो गरीब एवं भूमि के रूप में संघर्ष करते हुए अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण किसी तरह करती रही है। सुबह मोबाईल द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर पंचनामा व शव परीक्षण कराकर दोनों शव मृतिका के पति रामपाल कोल को शौप दिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शाहपुर हादसे को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लीव पर चल रहे SP क्यों हुए CM के गुस्से का शिकार प्रदेश भर में 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर बहनों के सम्मान का होगा उत्सव।