सागर। शाहपुर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई. दरअसल कलेक्टर, एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ, सब इंजीनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर लोग मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन एसपी अभिषेक तिवारी पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि एसपी अभिषेक तिवारी पिछले 10 दिन से छुट्टी पर हैं. वह परिवार सहित अमेरिका में हैं. मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री ने कलेक्टर, एसपी और एसडीएम के तबादले का ऐलान कर दिया. सुबह लोगों को जानकारी मिली तो एसपी को हटाए जाने पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आए।

रायसेन एसपी को बनाया सागर का एसपी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर एसपी अभिषेक तिवारी को हटाकर रायसेन एसपी विकास साहिवाल को सागर एसपी बनाया है. मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा है। क्योंकि सागर एसपी अभिषेक तिवारी अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं। फिलहाल सागर एसपी के प्रभार में एडिशनल एसपी संजीव उइके हैं. हालांकि मुख्यमंत्री के फैसले को बदले जाने की संभावना कम है. लेकिन इस फैसले पर सवाल जरूर उठ रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों की मानें तो अभिषेक तिवारी खुद तबादले का इंतजार पिछले कई महीनो से कर रहे थे।

गोपाल भार्गव की नाराजगी भी बड़ा कारण

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पहले बड़ी कार्रवाई के मूड में नहीं थे. अगर होते तो हादसे के बाद दोपहर तक एसपी व कलेक्टर को हटाने का फैसला ले सकते थे. लेकिन जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर हादसे को लेकर प्रतिक्रिया आई, लगता है मुख्यमंत्री दबाव में ये फैसला लेने पर मजबूर हो गए. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के सहित कई नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया. वहीं घटनाक्रम को लेकर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव नाराज थे. घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले गोपाल भार्गव शाहपुर पहुंचे थे और उधर से जिला अस्पताल आए और फिर शाहपुर पहुंचकर बच्चों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. प्रशासनिक बदइंतजामी को लेकर गोपाल भार्गव नाराज नजर आए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading