सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय, सिंगरौली/सीधीअभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार स्थानों में 10 अगस्त को बहनों के सम्मान का उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दिन लाड़ली बहना योजना के हितग्राही बहनों को 1250 रुपए तथा रक्षाबंधन पर्व के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम का जिला, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत तथा सभी नगरीय निकायों के वार्डों में सजीव प्रसारण सुनिश्चित करें। इन स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद आदि शामिल होंगे। सामारोह में अधिक से अधिक बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व तक बहनों के सम्मान के कार्यक्रम लगातार आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। माध्यम हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का अभियान जारी रखें। यह वर्ष रानी दुर्गावती के 500वां जन्मवर्ष तथा रानी अहिल्याबाई का 300वां जन्मवर्ष है। इन्हें भी लाड़ली बहना उत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान में याद करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ तथा अतिवृष्टि से सुरक्षा के उपाय, जर्जर भवनों को नोटिस देकर गिराने के निर्देश दिए। पूरे प्रदेश में आगामी 26 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाएं। सभी कृष्ण मंदिरों तथा अन्य मंदिरों के परिसरों में विशेष साफ-सफाई कराकर आकर्षक सजावट कराएं। जिस तरह मथुरा में जन्माष्टमी मनाई जाती है उसी तरह पूरे प्रदेश में जन्माष्टमी मनाएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, विधायक तथा सांसद एवं मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट एनआईसी केन्द्र से विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सर्पदंश से माँ और बेटे की हुई मौत। मेडिकल कालेज को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन