जिला सिंगरौली जयंत थाना विंध्य नगर पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में शिव कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक अर्चना दिवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत अभिषेक पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा 02 घंटे में अन्दर बालक को किया गया दस्तयाब।सूचनाकर्ता नेहरू बस्ती जयंत चौकी जयंत का चौकी उपस्थित आकर सूचना दिया कि मेरा लड़का उम्र करीबन 10 वर्ष जो कल रात घर से बिना बताये कही चला गया है, सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल एक टीम गठित की जाकर परिजनो को साथ लेकर कस्बा जयंत क्षेत्र में पता तलास की गई, जो पता चला कि एक लड़के को निगाही तरफ जाते देखा गया है, जिस पर तत्काल पुलिस टीम निगाही पहुंचकर पता तलास की लड़का उम्र 10 वर्ष दस्तयाब हुआ जिसे उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि राजवर्धन सिंह परिहार, प्र०आर०-सुनील मिश्रा, विष्णु रावत, आर०-महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब दुकानदार को डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार. इंदौर नगरीय जोन-1 के समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचको के लिए आयोजित की नये अपराधिक कानूनों के तहत अनुसंधान