उज्जैन। । उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र में शराब दुकानदार को डर धमाका कर अवैद्य हफ्ता वसूली करने की शिक़ायत पर थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार द्वारा मामले को गंभीरत से लेते हुए कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने टीम गठित कर दिनांक 01.08.2024 को अप.क्र. 380/29.07.24 धारा 119(1),296,351(3), 325(4) बी. एन. एस आरोपी को गिरफ्तार किया साथ ही न्यायालय पेश किया गया। बड़नगर थाने पर आरोपी के खिलाफ़ शिक़ायत प्राप्त हुई थी।दिनांक 29.07.24 को अभियुक्त टीनू उर्फ देवेन्द्र पिता रामगोपाल गुर्जर उम्र 27 साल नि. संगम चौराहा ने फरियादी खोप दरवाजा बडनगर में स्थित शराब दुकान पर काम करने वाले फरियादी सुनील पिता सुबेदार सिंह उम्र 37 साल नि. खोप दरवाजा से अवैध रूप से हफ्ता मागने एवं नही देने पर मारपीट कर अश्लील गालियां देने व जान से मारने की धौंस देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी व काँच की बोतल तोड कर नुकसान किया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 380/29.07.24 धारा 119(1),296,351(3),325 (4) बी.एन.एस का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी देवेन्द्र उर्फ टीनू पिता रामगोपाल गुर्जर उम्र 27 साल निवासी संगम चौराहा बडनगर को दिनाँक 01.08.24 को गिरफ्तार किया। बड़नगर पुलिस की कार्यवाही प्रकरण की जांच मे आरोपी की तलाश की गई और आज दिनांक को सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने जा कर आरोपी टीनू गुर्जर घर को गिरफ्तार किया। आरोपी की जानकारी…. देवेन्द्र उर्फ टीनू पिता रामगोपाल गुर्जर उम्र 27 साल निवासी संगम चौराहा बडनगर थाने पर आपराधिक रिकार्ड दर्ज आरोपीः– देवेन्द्र उर्फ टीनू पिता रामगोपाल गुर्जर उम्र 27 साल निवासी संगम चौराहा बडनगर 01.अप.क्र. 273/2016 धारा 294,323,506.34 भादवि अप.क्र. 540/2017 धारा 147,294,323,506 भादवि अप.क्र.541/2017 धारा 147,149,160,294,323 भादवि इस कार्यवाही में विशेष भूमिका निभाई…. थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. सतेन्द्र सिंह चौधरी, आर. 476 रुपेश पर्ले, आर. 736 मुकेश नागर, आर. 939 अजय चौहान, आर. 1314 संदीप बामनिया, आर. 1473 शोभित शुक्ला की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार. मिली बड़ी सफलता पुलिस चौकी जयंत ने 02 घंटे में अपहृत बालक को किया दस्तयाब