आमिर खान। ।  अनुसंधान में दृश्य-श्रव्य माध्यम से साक्ष्य संकलन हेतु,एक दिवसीय कार्यशाला । कार्यशाला में दृश्य-श्रव्य माध्यम से साक्ष्य संकलन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया एवं आधुनिक एप्स के जरिए ऑडियो विजुअल साक्ष्य संचलन का दिया प्रशिक्षण

आईटी एक्ट एवं जप्ती, तलाशी से संबंधित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों की दी जानकारी । प्रशिक्षण सत्र के प्रथम भाग में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक कुमार शर्मा द्वारा BNSS के नवीन प्रावधान धारा 105 BNSS एवं 185 BNSS के तहत तलाशी एवं जप्ती की वीडियो रिकॉर्डिंग की मानक संचालन प्रक्रिया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन के दौरान चेन आफ कस्टडी फॉर्म, धारा 63 (4) भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रारूप के संबंध में जानकारी दी गई तथा अभिलिखित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की हैश वैल्यू का महत्व एवं निकालने की विधि तथा आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं की विस्तृत जानकारी दी गई ।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 01 द्वारा आईटी एक्ट के तहत मानक प्रक्रिया का पालन तथा संबंधित धाराओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
जोन-01 सायबर सेल द्वारा तलाशी जप्ती हेतु नवीन तकनीक जीरो टायर वन तथा सिंकिंग एप के माध्यम से लाइव रिकॉर्डिंग की तकनीक की जानकारी दी गई ।
इस दौरान E- साक्ष्य एप का प्रदर्शन एवं संबंधित प्रक्रिया की जानकारी सउनि (रेडियो) रुचि मेहतेले द्वारा दी गई ।
इस दौरान तलाशी वह जप्ती की विधिक प्रक्रिया तथा BNSS के संबंधित प्रावधानों के कानूनी पहलू के संबंध में उप जिला अभियोजन अधिकारी श्री शिवभानु सिंह द्वारा बताया गया तथा अनुसंधानकर्ता द्वारा आने वाली समस्याओं के संबंध में मौजूद अधिकारी / कर्मचारियों के प्रश्नों का भी निराकरण कराया गया । उपरोक्त प्रशिक्षण के माध्यम से जोन-01 के थानों में पदस्थ स्टाफ की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा नवीन तकनीकी का प्रयोग व्यवस्था के पारदर्शी व जवाबदेह बनाने में हो सकेगा । इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक विधिक जानकारी देने हेतु उप जिला अभियोजन अधिकारी श्री शिवभानु सिंह का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन कर धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading