काफी लंबे समय से प्राणघातक हमले में चल रहा था फरार आरोपी, जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार. उज्जैन । थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार व टीम के व्दारा दिनांक 01.08.2024 को अप.क्र. 95/07.03.24 धारा 147,148,149,323,294,448,307 मे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, गिरफ़्तार करने के बाद न्यायालय पेश किया। दिनांक 03.07.2024 को जुबेर पिता फरियादी खाँ, शाहजहाँ पति साकिर खाँ, शहजादी पति जुबेर खाँ, सद्दाम पिता बसीर पटैल, यूनुस पिता फरियाद खाँ, नसरूद्दीन पिता फरियादी, बदरून पति फरियादी सभी निवासी खेडामाधव बडनगर द्वारा एक मत होकर मजय्यैन कोसर पिता समीम कोसर निवासी पुलिस लाईन रतलाम को प्लाट पर कब्जा करने की बात को लेकर, लोहे पाईपों से मारपीट कर प्राँण घातक चोंटे पहुँचा कर घायल किया था। प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 95/07.03.24 धारा पर दर्ज की गई थी। 147,148,149,323,294,448,307 अपराध दर्ज होना पर विवेचना मे लिया गया जिसमें (1) आरोपी जुबेर पिता फरियादी खाँ (2) शाहजहाँ पति साकिर खाँ, (3) शहजादी पति जुबेर खाँ, (4) यूनुस पिता फरियाद खाँ (5) नसरूद्दीन पिता फरियादी खाँ निवासीगण खेडामाधव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिकक अभिरक्षा में भेजा गया था । इस प्रकरण में आरोपी सद्दाम एवं बदरून घटना समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने क्या कार्यवाही की…. अपराध दर्ज़ होने के बाद पुलिस के द्वारा जांच की गई। आरोपीयो की हर तरह से तलाश की गई जहां वह मिला सकते थे। आरोपी वह नहीं मिले। वही दिनांक 01/08/2024 को सूचना मिली कि प्राणघात तक मामले में फरार आरोपी सद्दाम अपने घर पर आया हुया है । सूचना पर से आरोपी के घर पर दबिश दी गई जहाँ घेराबंदी कर आरोपी सद्दाम पिता बसीर खाँ उम्र 30 साल निवासी खेडामाधव को गिरफ़्तार किया गया। ओर साथ ही घटना में उपयोग किये गये लोहे के पाईप जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया… आरोपी का नाम पता…. सद्दाम पिता बसीर पटैल जाति नायता उम्र 30 साल निवासी खेडामाधव थाना बडनगर आपराधिक रिकार्ड क्या हैं आरोपी का…. आरोपीः– सद्दाम पिता बसीर पटैल (जाति नायता उम्र 30 साल) निवासी खेडामाधव थाना बडनगर 01.अप.क्र.251/2016 धारा 147, 148, 149,323,427,504,506 भादवि 02 . अप.क्र.528/2023 धारा 323,324,325,341,506,34 भादवि इस कार्यवाही में विशेष रूप से भूमिका रही… थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. हेमन्त कुमार कटारे, आर. 476 रुपेश पर्ले, आर. 736 मुकेश नागर, आर. 939 अजय चौहान, आर. 1314 संदीप बामनिया, आर. 1473 शोभित शुक्ला की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में करोड़ों रुपए की धोखाधडी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में शराब दुकानदार को डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार.