पेड़ लगाने पर आई वी एफ परामर्श शुल्क में भी 50% कटौती इंदौर : यूं तो हमारा शहर वृक्षारोपण में एक बड़ा इतिहास रच चूका है लेकिन उससे पहले से भी कई लोग ऐसे हैं जो केवल निस्वार्थ एक लंबे अंतराल से शहरहित व समाजहित में इस कार्य को सतत रूप से लगातार कर रहे हैं इस कड़ी में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट सेंटर जिनकी टीम द्वारा आज स्कीम नंबर 71 के विश्रामबाग उद्यान परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर भरत जैन और डॉक्टर मून जैन द्वारा बताया गया कि वर्षा ऋतु से पहले ही इस बार हमारे द्वारा वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य बनाया गया था जिसके तहत आईवीएफ परामर्श हेतु आने वाले सभी पेशेंट्स से हमने एक पौधा लगाने का निवेदन किया और उन्हें निशुल्क पौधे भेंट करने का अभियान शुरू किया जिसमें देखते ही देखते असंख्य लोग जुड़ते गए । और घरों के बाहर किए गए वृक्षारोपण की फोटो भी हमे पोस्ट करने लगे जो कि हमारे लिए बड़ी ही प्रसन्नता का विषय रहा । इसके बाद हमने प्लान किया कि जो व्यक्ति हमसे पौधा ले जाकर उसका रोपण कर सही पालन करेगा और उसकी फोटो हमें प्रेषित करेगा उसे हम अपने अस्पताल में 50% परामर्श शुल्क की छूट देंगे । साथ ही जो आईवीएफ विधि द्वारा जो मरीज़ pregnant होकर व अन्य सभी मरीज़ जिनकी प्रमिला हॉस्पिटल में डिलेवरी होती है उन्हें भी हम डिस्चार्ज के समय पौधा देते है और आग्रह करते है कि बच्चे और पौधे दोनो की देखभाल और जन्मदिवस साथ साथ मनाएं इ स प्र कार एक भावनात्मक लगाव से वे पौधे को बड़ा करते है यह सिलसिला लगातार चल रहा है विगत कुछ वर्षों से हो रहे पर्यावरण परिवर्तन मनुष्य द्वारा प्रकृति के संहार का ही नतीजा है आए दिन नासमझी में कुछ लोग प्रकृति का विनाश कर रहे हैं कोरोना जैसी महामारी ने हमे कभी न मिटने वाले अमिट घाव दिए हैं जो की जाने अनजाने में प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही एक नतीजा रही है । जिसके ठीक बाद फिलहाल के दिनों में बढ़ती गर्मी में पूरे देशसहित विश्व में त्राहिमाम का माहौल बना दिया था हमारी इस पीढ़ी ने वह गर्मी महसूस की जो इसके पहले हमने कभी नहीं देखी थी अगर अब भी हम नहीं जागे तो हम अपनी आने वाली पीढियां को विनाश कुछ नहीं दे पाएंगे । जो लोग हम तक आने में समर्थ नहीं है उन लोगों को भी हम उनके घर तक पौधे पहुंचा रहे हैं ताकि पर्यावरण और राष्ट्रहित में यह अहम योगदान हम अधिक से अधिक संख्या में दे सकें । डॉ भरत जैन ने बताया कि आज हमारे पिताजी डॉक्टर D KJain—— का –73– वा जन्म दिवस है हर वर्ष हम वृद्धजनों और निशक्तजनों की किसी न किसी प्रकार से मदद करते हैं लेकिन इस वर्ष हॉस्पिटल स्टॉफ ने सर्वप्रथम आसपास के सभी वरिष्ठ नागरिक को एकत्रित कर स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड उद्यान ( विश्राम बाग ) में वृक्षारोपण किया है जिसमें मुख्य रूप से नीम पीपल बरगद और गुलाब के फूल शामिल है । वृक्षारोपण के बाद अतः सभी वरिष्ठ जनों और चिकित्सकों ने इस वर्षा ऋतु में अपने घरों के आसपास व अपने परिजनों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में दिनांक 01-01-2024 से दिनांक 30-07-2024 तक की गई कार्यवाही का इंदौर में करोड़ों रुपए की धोखाधडी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में