रिपोर्टर इंद्रपाल साहु अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध 2043 प्रकरणो में की गई कार्यवाही देशी शराब 2,150 लीटर कीमती 8,75,355/- रुपये की जप्त की गई। विदेशी शराब 505 लीटर कीमती 2,22,409/- रुपये की जप्त की गई। कच्ची शराब 19278.7 लीटर कीमती 20,29,750/- रुपये की जप्त की गई। अवैध मादक पदार्थ के 84 प्रकरणों में की गई कार्यवाही गांजा 52.76 किलोग्राम कुल कीमती 7,52,950/- रुपये का जप्त किया गया। हेरोईन 58.69 ग्राम कुल कीमती 5,57,000/- रुपये का जप्त किया गया। स्मैक 04 ग्राम कुल कीमती 5,00,00/- रुपये का जप्त किया गया। कोडिन युक्त कफ सिरफ 15.8 लीटर कुल कीमती 26,920/- रुपये की जप्त की गई। हत्या वर्ष 2024 में दिनांक 30-07-2024 तक कुल 17 हत्या के मामले पंजीबद्ध हुए है। पंजीबद्ध प्रकरणों में से 16 प्रकरणो में आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अनुविभागिय अधिकारी(पुलिस) एवं थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है कि गंभीर मामलो में किसी प्रकार की कोई चूक नही होनी चाहिए। मामले की तह तक जाकर आरोपी को गिरफ्तार करना है। अभियान के तहतजमीन संबंधी समस्याओ का किया जा रहा समाधान, लोगो को अभियान का मिल रहा लाभ जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो में जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान क्षेत्र के राजस्व अधिकारी तहसीलदार, पटवारी की सहायता से समाधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, द्वारा वर्तमान समय में जिले में जमीन संबंधी शिकायतें अत्यधिक प्राप्त हो रही है जिससे आपसी विवाद में लड़ाई एवं झगडे तथा कोई बड़ी जन-हानि न हो जाये जिनको ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान चलाया जा कर जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अभियान का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है। जिन जमीन संबंधी मामलो के समाधान में लंबा समय लग जाता था। उन्हें पुलिस द्वारा कम से कम समय में निराकृत कराया गया है। जाआ सक्ता है सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान से सड़क दुर्घटनाओं मे आई कमी जिले में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरुकता हेतु लगातार वर्ष 2024 में जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ यातायात प्रर्वतन की नियमित रूप से कार्यवाही की गई है। जिसके फलस्वरूप वर्ष 2023 में दिनांक 16.03.2023 से 15.07.2023 तक एवं 2024 में दिनांक 16.03.2024 से 15.07.2024 तक की स्थिति में जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा करने पर पाया गया कि वर्ष 2023 में कुल 248 प्रकरणों में मृतकों की संख्या 80 है व घायलों की संख्या 288 रही हैं तथा वर्ष 2024 में कुल 236 प्रकरणों में मृतकों की संख्या 66 है एवं घायलों की संख्या 211 रही है। जिससे स्पष्ट है कि विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरणों में कमी आई है एवं मृतक व घायलों की संख्या में भी कमी परिलक्षित हुई है। सिंगरौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 131 गुमशुदा बालक/बालिकाओ मे को दस्तयाब किया म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान चलाया गया। समस्त थाना प्रभारियो / चौकी प्रभारियो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीमो का गठन कर गुमशुदा बच्चो को द्स्तयाब किया। दिनांक 01-01-2024 से 31-07-2024 तक कुल 152 बालक बालिकाएं गुमसुदा हुए है जिनमें से 23 बालक व 108 बालिकाएं कुल 131 बालक / बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री मोहन यादव म.प्र. शासन के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक, रीवा क्षेत्र रीवा, अपर कमिश्नर रीवा ने ली बैठक प्रमिला हॉस्पिटल & आइवीएफ सेंटर का एक वृक्ष एक जीवन अभियान ।