गर्म पानी से झुलसे बच्चे के उपचार के दौरान परिजनों में हुआ विवाद, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप इंदौर। प्रदीप चौधरी। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम अस्पताल में बच्चे के उपचार के दौरान पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बच्चा गर्म पानी से झुलस गया था, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चे की देखभाल को लेकर परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद और मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, सुमित हार्डिया का बेटा आराध्य नहाते समय गर्म पानी से झुलस गया था। इसके बाद सुमित अपनी पत्नी के साथ उसे उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद सुमित के साले लोकेश हार्डिया भी अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच सुमित के भाई अमित हार्डिया अस्पताल पहुंचे और बच्चे की मां से उसकी देखभाल को लेकर सवाल करने लगे। इसी बात को लेकर लोकेश और अमित के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लोकेश हार्डिया ने अमित के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद अमित हार्डिया की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने लोकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 15 नवंबर को इंदौर में दिलजीत दोसांझ का मेगा कॉन्सर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 यात्री घायल