ऑपरेशन मैट्रिक्स-2 के तहत एरोड्रम पुलिस की कार्रवाई, म्यूल अकाउंट से लाखों रुपए के साइबर फ्रॉड का खुलासा इंदौर। प्रदीप चौधरी। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले पांच आरोपियों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन मैट्रिक्स-2 के तहत एरोड्रम थाना पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए महज 20-20 हजार रुपए के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहे थे। जांच में इन खातों के माध्यम से लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध से जुड़ी 10 से अधिक शिकायतें भी इन खातों से संबंधित पाई गई हैं। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाए थे। बाद में इन खातों से संबंधित दस्तावेज और बैंकिंग जानकारी साइबर ठगी करने वाले लोगों को उपलब्ध करा दी गई। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। इसके बदले आरोपियों को 20-20 हजार रुपए दिए जा रहे थे। इंदौर पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक महीने में यह 62वीं एफआईआर दर्ज की गई है। एरोड्रम थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपी बाणगंगा और एरोड्रम थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने बैंक खातों की जानकारी किन लोगों को उपलब्ध कराई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ और बैंक खातों के लेन-देन की जांच में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 18 साल पहले किया प्रेम विवाह, फिर रिश्तों में आई दरार; पति-पत्नी की मौत के मामले में प्रेम संबंधों का एंगल आया सामने 15 नवंबर को इंदौर में दिलजीत दोसांझ का मेगा कॉन्सर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर