धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आयोजन की अनुमति मिलने के बाद ही होगा अंतिम फैसला इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में 15 नवंबर को सी-21 मॉल के पीछे स्थित मैदान पर लोकप्रिय पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का मेगा कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के सभी पहलुओं पर सतर्कता बरत रहे हैं। शहर के स्कूलों सहित अलग-अलग स्थानों पर लगातार मिल रहे धमकी भरे ई-मेल के बीच इस बड़े आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के अनुसार, आयोजकों की ओर से अभी तक औपचारिक अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया गया है। अनुमति मिलने और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के बाद ही आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आयोजनकर्ताओं की ओर से अनुमति के लिए औपचारिक पत्र दिए जाने की संभावना है। आवेदन मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के आधार पर अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, शहर में अलग-अलग स्थानों पर मिल रहे धमकी भरे ई-मेल की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच एजेंसियां ई-मेल हेडर और आईपी एड्रेस की तकनीकी पड़ताल कर संदेश भेजने वालों की पहचान करने में जुटी हैं। इधर, महापौर ने इंदौर को तेजी से उभरता इवेंट्स हब बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन आवश्यक नियमों और अनुमतियों के तहत आयोजकों को सहयोग कर रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 20-20 हजार रुपए में साइबर ठगों को बेच रहे थे बैंक खाते, पांच आरोपी गिरफ्तार चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान हंगामा, कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया पर मारपीट का केस दर्ज