हादसे से पहले लोको पायलट ने ब्रेक सिस्टम में खराबी की दी थी जानकारी, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरने की खबर असम। प्रदीप चौधरी । असम के कामरूप जिले में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में करीब 50 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव दल के साथ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने के दौरान हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी में इंजन समेत सात डिब्बों के पटरी से उतरने की बात सामने आई है। हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोको पायलट को सिग्नल रेड होने और ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं होने की बात कहते सुना जा रहा है। वीडियो में ब्रेक सिस्टम काम नहीं करने की जानकारी भी दी जा रही है। इसके बाद ट्रेन रेलवे ट्रैक पर लगे बैरिकेड्स से टकरा जाती है। हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 यात्री घायल हुए हैं। रेलवे की टीमें दुर्घटना के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही हैं। वहीं, लोको पायलट की ओर से ब्रेक सिस्टम में खराबी बताए जाने के बाद तकनीकी पहलुओं की जांच भी महत्वपूर्ण हो गई है। फिलहाल रेलवे की आधिकारिक जांच और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोइथराम अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान हंगामा, कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया पर मारपीट का केस दर्ज