पीठ पर लादकर अपने पति को ले गई महिला अस्पताल। जिला अस्पताल में पति को इलाज के लिये पीठ पर लादकर ले जाती महिला वायरल भिंड। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेयमध्य प्रदेश के भिंड जिले के जिला चिकित्सालय से एक बार फिर से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर एक महिला इलाज के लिए अपने पति को पीठ पर लादकर ले जाती हुई दिखाई दी। बताया जा रहा है कि स्ट्रैचर ना मिलने पर महिला ने अपने पति को पीठ पर ही लाद लिया। कभी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स के सर्वे में देश भर में नंबर एक पर रहे भिण्ड जिला अस्पताल में एक महिला अपने पति को इलाज के लिए अस्पताल के एक परिसर से दूसरे प्रसार की तरफ पीठ पर लादकर ले जाती हुई दिखाई दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। हालांकि महिला के परिजनों ने वीडियो बनाने का एतराज जताया और अपने बारे में कुछ भी नहीं बताया। जब तक मामले की जानकारी अन्य पत्रकारों को लगी और वह जिला अस्पताल पहुंचे तब तक महिला अपने पति को लेकर जिला अस्पताल से जा चुकी थी। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी लगते ही प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जेएस यादव द्वारा अस्पताल प्रबंधक साकेत चौरसिया को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर उपलब्ध हैं लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते मरीज को परेशानी उठानी पड़ी। मामले में जब अस्पताल प्रबंधक साकेत चौरसिया से बात करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी बोलने की बजाय कैमरे से भागते हुए नजर आए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लुटेरी दुल्हन, तीन बच्चों की मां बनी, हुई पुलिस की गिरफ्त में। जिला शिक्षा अधिकारी के लिपिक की शराब का जाम ग्रहण करते हुए वायरल।