रीवा : जिले में इन दिनों शिक्षा विभाग के एक के बाद एक नए-नए कारनामे सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शराब के नशे में धुत एक शिक्षक की वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ रीवा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया था। अब इसी तरह का दूसरा मामला जिला शिक्षा अधिकारी रीवा के कार्यालय का है जहां जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा गुप्ता के मुख्य लिपिक अखिलेश तिवारी की शराब पीते हुए एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह फ्लाई ओवर के नीचे बैठकर शराब पी रहा है। पूरे मामले की पुष्टि रिसर्च न्यूज़ ने अखिलेश तिवारी से फोन कॉल के माध्यम से की।आरोपी लिपिक वायरल फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया में शराब पीना स्वीकार किया है। रीवा जिले में शिक्षकों के शराब के नशे में होने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि पूरे मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा गुप्ता से की जा चुकी है। अब देखना होगा कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद शिक्षा महकमा क्या कार्रवाई करता है। इस खबर पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ये है भारतीय संस्कृत की नारी भगवान भरोसे चल रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा, मरीजो के बेड पर नही दिखते चद्दर।