लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफतार, तीन बच्चों की माँ ने 60 हजार में रचाई दूसरी शादी। कुछ देर बाद ही हुई फरार शिवपुरी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेयशादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस महिला ने अपना असली नाम छुपा कर नकली नाम से शपथ पत्र बनवाकर लिवइन रिलेशनशिप (पति-पत्नी के रुप ) मे रहने का मामला 60 हजार में तय किया था लेकिन बाद में भाग निकली।वही इस महिला आरोपी के चार साथी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है जो फरार है। थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई ने बताया कि 11 जुलाई को फरियादी अशोक प्रजापति निवासी ग्राम गोरबर थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी ने थाना करैरा आकर रिपोर्ट की थी कि एस.पी.सिहं चौहान,रानी शर्मा(नकली नाम) ,प्रीती लोधी निवासी तिंधारी व रानी शर्मा का पिता रामस्वरुप शर्मा ने एक शपथ पत्र करैरा मे 60,000 रुपये लेकर तैयार कराया था कि रानी शर्मा मेरे साथ लिवइन रिलेशनशिप (पति-पत्नी के रुप )में रहेगी। दस्तावेज तैयार होने के बाद के बाद एस.पी. सिह चौहान अपने साथियो के साथ चला गया व रानी शर्मा मुझे व घर वालो को लेकर सोने की पुतरिया खरीदवाने के लिए करैरा सर्राफा बाजार ले गई जहां से चकमा देकर भाग गई। रानी शर्मा का नाम रानी नही बल्कि कुछ और था। आरोपीगणो ने धोखा धडी कर शादी का शपथ पत्र तैयार कराया एव फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 502/24 धारा 318(4),338,336(3), 340, 3(5) बीएनएस दर्ज किया गया एव अपराध को विवेचना मे लिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 1 लाख रुपये कीमती 250 सीसी आनरेक्स कफ सिरफ के साथ एक आरोपी को बहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। ये है भारतीय संस्कृत की नारी