अस्पताल के अंदर बाहर गंदगी का आलम,सफाई का नही है ध्यान। जवा/ कुशमेन्द्र सिंह । NNW NEWS। रीवा जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा इस वक़्त भगवान भरोसे चल रहा है जहा पर देखा जा सकता है कि जवा बीएमओ के निष्क्रियता के चलते स्वास्थ्य की व्यवस्था पटरी से उतर गई है मरीज अस्पताल आते है लेकिन डॉक्टरों के अभाव एवं जांच न होने से प्राइवेट अस्पतालों का सहारा ले रहे है। बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा में जो मरीज मिलते है वो या तो डिलेवरी केस के होंगे या महिला नशबंदी व ऑक्सीडेंटल केस का, बाकी मरीज तो आते है लेकिन चले जाते है जिसका सबसे बड़ा कारण अस्पताल प्रबंधन की कमी है।लेकिन जवा बीएमओ की ऊंची पकड़ एवं राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त होने से न ही कभी अस्पताल की जांच होती न ही कोई कार्यवाही।वीडियोएवं फ़ोटो के माध्यम से देखा जा सकता है कि अस्पताल में मरीजो के बेड में चद्दर नही है मरीज स्वयं ही अपने साथ चद्दर और तकिया लेकर आते है आपको मरीजो के बेड में चद्दर और तकिया तभी दिखेगी जब कोई बड़ा विभागीय अधिकारी या तो कोई सक्षम अधिकारी पहुचेगा तभी दिखेगा इसके पहले और बाद में भगवान भरोसे अस्पताल चल रही है। इसके साथ ही अस्पताल के अंदर बाहर गंदगी का आलम है लेकिन अस्पताल प्रबंधन के द्वारा साफ सफाई का ध्यान नही दिया जाता है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीजो को शासन के नियमानुसार फल व अन्य पौष्टिक आहार भी कभी का भार दिया जाता है लेकिन संबधित अधिकारियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला शिक्षा अधिकारी के लिपिक की शराब का जाम ग्रहण करते हुए वायरल। कांसेप्ट कम्युनिकेशन कंपनी मुम्बई ने मान्या पाण्डेय को नियुक्त किया एन्फ्युएंसर