सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी मध्य प्रदेश शासन की अनुशंसा पर राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय को कांसेप्ट कम्युनिकेशन कंपनी मुम्बई ने एन्फ्युएंसर नियुक्त किया है। सुश्री मान्या विंध्य क्षेत्र की एकलौती लोक गायिका हैं जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार ने एन्फ्युएंसर के लिए अनुशंसा प्रदान की है। मान्या पाण्डेय विगत कई वर्षों से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार का अपने गीतों के माध्यम से दायित्व निभा रही हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मान्या पाण्डेय को आजीवन मुफ्त शिक्षा दिलाने की घोषणा की थी और भोपाल बुलाकर सम्मानित किया था। विगत वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रीवा आगमन पर उनके सामने धरती कहे पुकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति की थी। जिसे प्रधानमंत्री ने 11 मिनट खड़े होकर कार्यक्रम को देखा था। उक्त कार्यक्रम का पूरे देश में सभी टीवी चैनलों, सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण हुआ था। जिसमें मान्या पाण्डेय की कला को पूरे देश ने देखा था। उक्त कार्यक्रम के बाद मान्या पाण्डेय को देश भर में बुलाया जाने लगा। मान्या पाण्डेय की प्रतिभा और लोक प्रियता को देखते हुए मुम्बई की कांसेप्ट कम्युनिकेशन कंपनी ने मान्या पाण्डेय को एन्फ्युएंसर नियुक्त किया है। कंपनी राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय को इस काम के लिए अच्छा खासा मानदेय भी प्रदान करेगी। कांसेप्ट कम्युनिकेशन कंपनी मुम्बई ने मान्या पाण्डेय को नियुक्त किया एन्फ्युएंसर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भगवान भरोसे चल रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा, मरीजो के बेड पर नही दिखते चद्दर। अभिनव कला इंदौर में संगीत की शाम बारिश के गीतो संगीत के साथ.