इंदौर। जाय शेट्टी। छात्रों को बेहतर करियर संभावनाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रेस्टीज इंजीनियरिंग कॉलेज (पीआईईएमआर), इंदौर ने टेक-एचआर मीट के आयोजन के लिए हाई-टेक सिटी हैदराबाद में कदम रखा है। यह स्पष्ट रूप से अपने छात्रों के करियर को संवारने के लिए पीआईईएमआर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।हैदराबाद भारत के प्रसिद्ध हाई-टेक शहरों में से एक है और अपने समृद्ध सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग के कारण इसे “साइबराबाद” उपनाम मिला है और यह कुछ कंपनियों के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय के रूप में भी कार्य करता है। पीआईईएमआर ने छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, प्रोजैक्टस एवं अकादमिक-उद्योग संपर्क को बढ़ाने के उद्देश्य से इस एचआर मीट में 100 से अधिक एचआर और प्रसिद्ध उद्योगपतियो को आमंत्रित किया है। इस एचआर मीट में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां जैसे आईटी, सर्विस, कोर, टेलीकॉम और सेमी-कंडक्टर कंपनियां सीमेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हनीवेल, जे पी मॉर्गन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, वेरिटास, इम्पेटस टेक्नोलॉजीज, ईएसजी, भारत बायोटेक, सीटी कॉर्प, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, रॉकवेल, डेलॉइट आदि शामिल हैं।प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक श्री केतन जैन इस आयोजन के लिए बहुत उत्साहित हैं। पद्मभूषण पुरस्कार विजेता और एचसीएल के सह-संस्थापक डॉ. अजय चौधरी टेक-एचआर मीट को संबोधित करेंगे और शिक्षा मंत्रालय (MoE) के श्री ब्राह्मणकर इंट्राप्रेन्योरशिप पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।पीआईईएमआर के वरिष्ठ निदेशक डॉ. मनोजकुमार देशपांडे ने टेक-एचआर मीट की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए छात्रों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और प्लेसमेंट अधिकारियों की प्रशंसा की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन में घुसने नही देंगे पंडित प्रदीप मिश्रा को -13 अखाड़ों के साधु संत ने कहाँ मोदी से मिलने पहुंचे ये दो खास मेहमान,सुनाई…प्रधानमंत्री ने इन खास मेहमानों को दिया ये खास तोहफा…