ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय नई दिल्ली:– मोदी से मिलने के लिए दो विशेष मेहमान बुधवार को पीएमओ पहुंचे। ये खास मेहमान कोई और नहीं, बल्कि दो छोटी बच्चियों हैं। इन्हें देखकर पीएम मोदी बहुत खुश थे। इस दौरान उन्होंने दोनों बच्चियों के साथ कुछ पल गुजारे और बच्चियों को खूब प्यार-दुलार भी किया। दोनों बच्चियों ने पीएम मोदी को कविता भी सुनाई। जिसे सुनकर वे बहुत खुश दिखाई दिए। पीएम मोदी ने उन्हें गले भी लगाया। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया। दोनों बच्चियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पोती हैं। जिनसे वह स्वयं मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे थे। उनकी पोती ने पीएम मोदी की तारीफ में कविता लिखी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दोनों को अपने पास बुलाते हैं और उनसे बातें करते हैं। दोनों बच्चियों ने सुनाई कविताइस दौरान बच्चियां उन्हें कविता सुनाती हैं। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कई अवसरों पर देखा गया है कि पीएम मोदी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए समय निकालते हैं। इसी क्रम में बुधवार को पीएम मोदी ने अपने दो खास मेहमानों से मुलाकात की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन होटल मैरियटिन हाई-टेक सिटी हैदराबाद में एचआर मीट का आयोजन नगर निगम कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही: पीके सिंह, दिनेश तिवारी व अनुज सिंह से छिना स्टोर का प्रभार।