लक्ष्मण पार्वती पटेल-कहानी वाला प्रसिद्ध हाईकोर्ट Advocate विरेंद्र शर्मा की भी अपील माफ़ी माँगे पंडित प्रदीप मिश्रा संत समाज ओर देश से—————————————————————— हमेशा विवाद में रहने वाले सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा इस बार राधा रानी ओर गोस्वामी तुलसी दास पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बुरे फँस गए है । प्रदीप चौधरी। उज्जैन के 13 अखाड़ों के संत श्री माफ़ी न माँगने पर उज्जैन में न घुसने देने , कथा का बहिष्कार की चेतावनी तक दे चुके है ।महामंडलेश्वर सुमनानंद जी पहले ही FIR का आवेदन दे चुके है जिवाजीगंज थाने में । नही हुई सुलह.. पं. प्रदीप मिश्रा ओर प्रेमानन्द महाराज के बीच, उनके आश्रम ने बताया फेक न्यूज़ ओर कल ही ब्रज के महान संत प्रेमानंद जी के प्रतिनिधि ने विडीओ बयान देते हुए कहाँ है की न तो प्रदीप मिश्रा जी की महाराज जी से बातचित हुई है न उन्होंने मिश्रा जी को माफ़ी दी है । यह मीडिया में भ्रामक खबर चल रही है की मंत्री कैलाश जी ने उनकी फ़ोन पर बात करवाकर माफ़ी दिलवा दी है पंडित प्रदीप मिश्रा को । ऐसी कोई बात सम्भव ही नही फ़ोन पर । संत समाज के विरोध के बाद अब सनातन समाज के प्रबुद्ध लोग भी पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान के विरोध में सामने आ गए है । उज्जैन के प्रसिद्ध ओर सफल हाईकोर्ट advocate विरेंद्र शर्मा ने भी संत समाज के एक विरोध समागम में पंडित प्रदीप मिश्रा से कहाँ है की उन्हें तुरंत नम्रता दिखाते हुए संत समाज ओर सनातन धर्म के लोगों से अविलम्ब माफ़ी माँग लेनी चाहिए अपनी विवादित टिप्पणी के लिए । समाज के हर वर्ग आज देश भर से प्रदीप मिश्रा के ख़िलाफ़ आवाज़ , प्रदर्शन हो रहे है । पहले भी रुद्राक्ष वितरण में हुई भगदड़ से मौत , बिना पढ़े पास होने के टोटके बताने के लिए वो ख़ूब विवाद में रह चुके है । लगता है अगर पंडित प्रदीप मिश्रा ने तुरंत इस बार माफ़ी माँगने में देरी की तो अखाड़ा परिषद ओर संत समाज कोई बड़ा ओर कड़ा फ़ैसला न ले ले उनके ख़िलाफ़ क्योंकि उनके बयान से सनातन धर्म का बड़ा नुक़सान हो रहा है संत जन ऐसा मान रहे है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर 13 वर्षीय छात्रा द्वारा 14 वी मंजिल से कूदकर जीवन लीला समाप्त मामले में खुलासा होटल मैरियटिन हाई-टेक सिटी हैदराबाद में एचआर मीट का आयोजन