जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत पटेहरा शास.उच्च. मा. विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य को आखिर कार भाजपा की गुटीय राजनीति एवं प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार हटानें का आदेश हु।कई महीनो से चली आ रही राजनीतिक और प्रशासनिक रास्साकशी के बीच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेहरा के प्रभारी प्राचार्य की कुर्सी पर बैठे अजिर बिहारी पांडे को अंततः हटना पड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी रीवा के आदेश क्रमांक 230 दिनांक 5/6/2024 के अनुसार प्रभारी प्राचार्य अजिर बिहारी पांडे के स्थान पर प्रधानाध्यापक रामलखन वर्मा को प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी प्राचार्य अजिर बिहारी पांडे को हटाने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था इस कारण से पांडे को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटना पड़ा। इसके पूर्व पिछले महीने 18 मई 2024 को भी अजिर बिहारी पांडे को हटाया गया था लेकिन 28 मई को फिर से पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए अजिर बिहारी पांडे को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था। फिर 28 मई को निरस्त आदेश पर खपा क्षेत्रीय विधायक के दबाव में जिला शिक्षा अधिकारी रीवा ने एक बार फिर अजिर बिहारी पांडे को हटाकर रामलखन वर्मा को प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया है। जन चर्चा का विषय है कि प्रभारी प्राचार्य अजिर बिहारी पांडे भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे और सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सर्जेश पांडेय के समधी हैं वहीं सतना की दिग्गज भाजपा नेत्री पूर्व महापौर विमला पांडे के भी करीबी रिश्तेदार हैं इस कारण से भाजपा की गुटीय राजनीति के शिकार हो गए। सूत्रों की मानें तो अजिर बिहारी पांडेय के ऊपर न कोई आरोप है और न ही क्षेत्रीय जन मानस की कोई शिकायत है। इसके बाद भी क्षेत्रीय विधायक द्वारा हटाने के लिए बेइंतहा प्रशासनिक दबाव वनाना जनचर्चा का बिषय बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी में यह बात सामने आई की पिछले महीने हटाए गए प्रभारी प्राचार्य श्री पांडे को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर 28 मई को फिर से प्राचार्य का प्रभार दिया गया था लेकिन क्षेत्रीय विधायक दिव्यराज सिंह के अड़ीबाजी से प्रभारी प्राचार्य की कुर्सी से हटना पड़ा। विधायक दिव्यराज सिंह नें पांडेय को हटानें के मामले में यहां तक कहा कि उप मुख्यमंत्री अपना क्षेत्र देखें हमारे क्षेत्र में दखल न दें।भाजपा के बड़े नेताओं के करीबी रिश्तेदारों पर विधायक का असंयमित और असीमित कोप जगह जगह जन चर्चा का बिषय बन गया है। फिलहाल विधायक के नाराज़गी का कारण पता नही चल सका। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नमामि गंगे संवर्धन अभियान तहत ऊँचाडीह के खोखला तालाब में लगातार चल रहा श्रमदान । इंदौर में फार्म हाउस पर चल रही थी आफ्टर लेट नाइट पार्टी पुलिस ने दी दबिश
You must be logged in to post a comment.