प्रदीप चौधरी। इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित हिमाचल में कई फार्म हाउस का अड्डा बनते हुए नजर आ रहे, पुलिस जहां एक ओर शहरी क्षेत्र में नशे के खिलाफ सड़क से लेकर ड्रग पेडलरो कार्रवाई कर रही तो वहीं दूसरी ओर पुलिस से छुपाते छुपाते पार्टी आयोजित करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि रिवेरा हिल्स फार्महाउस पर कई युवक यूट्यूब द्वारा पार्टी की जा रही है सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो 60 से 70 युवक और युवतियां मिले जिनकी जांच पड़ताल करने के बाद बस उसके माध्यम से थाने पहुंचाया गया तो वहीं फार्म हाउस के कमरों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई तो वहां मौके पर भारी मात्रा में शराब और गांजा सहित गोगो पेपर जो की पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है वह भी पाया गया है बताया जा रहा है कि यह पार्टी रितेश और हितेश नामक युवकों द्वारा आयोजित की गई थी लेकिन जब पुलिस ने दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गए थे लेकिन तमाम फार्म हाउस के कमरों की चेकिंग करने के बाद में मादक पदार्थ को जप्त कर लिया गया है और फार्म हाउस को भी सील कर दिया गया है ।वही दोनों की तलाश जारी है । इनसे पूछताछ कर के की ये सब सामग्री कहाँ से लाते हैं । इंदौर में रात 12 बजे के बाद पब और बार खोले तो खैर नहीं, कलेक्टर ने तैयार किया धांसू प्लानइंदौर: मिनी मुंबई में रेव पार्टी के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। हाल ही में इंदौर में बड़े पैमाने पर युवक और युवतियां रेव पार्टी करते पकड़े गए थे। इसके बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पब और बार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से नजर रखी जाएगी। पब और बार संचालकों को 12 बजे वीडियो कॉल करके दिखाना होगा। पब और बार पर नजर रखने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।12 बजे के बाद खुला रखने पर होगी कार्रवाई इंदौर कलेक्टर ने कहा कि रात 12 बजे के बाद अगर पब और बार खुले मिले तो संचालकों पर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, बार और पब पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब रात 12 बजे पब, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को वीडियो कॉल करके दिखाना होगा कि उन्होंने अपना बार और पब को तय समय पर बंद कर दिया है। अगर 12 बजे किसी बार संचालक ने वीडियो कॉल नहीं किया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शास.उच्च.मा.विद्यालय पटेहरा के हटाये गए प्रभारी प्राचार्य अजिर बिहारी पांडेय। इंदौर में युवती के टुकड़े टुकड़े कर बैग में भरकर फेंका….. शहर में फिर हत्या