आज सुबह 8 बजे से निकाली जाएगी खोखला तालाब तक कलश यात्रा। जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ऊँचाडीह के खोखला तालाब में नमामि गंगे संवर्धन अभियान के तहत आज चौथे दिन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक एवं विकासखंड समन्वयक अमित अवस्थी के मार्गदर्शन में एवं नवांकुर संस्था मंगल युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में कई समाजसेवियो एवं ग्रामीणों ने शामिल होकर तालाब का गहरीकरण एवं साफ सफाई का श्रमदान किये।उस दौरान संस्था प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी अभियान नमामि गंगे संवर्धन अभियान के तहत गहरीकरण एवं साफसफाई का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत आज दिनांक 09/06/24 को सुवह 8 बजे से ऊँचाडीह गांव से खोखला तालाब में स्थिति देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।श्रमदान में मुख्य रूप से शामिल सामाजिक कार्यकर्ता नावांकुर संस्था मंगल युवा कल्याण समिति अध्यक्ष सत्येद्र सिंह, सदस्य देवेंद्र कुमार मिश्रा,सामाजिक कार्यकर्ता पारसनाथ सिंह, अर्जुन सिंह, विनय कुमार सेन, देवी सिंह, राजमन कोल, धनंजय कोल, मेवालाल सेन, अर्जुन प्रसाद कोल, भोले प्रसाद साहू, मोहनलाल कोल, मुन्नीलाल कोल, बेला प्रसाद कोल आदि लोगो का सराहनीय श्रमदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वन परिक्षेत्र डभौरा में तेंदूपत्ता फड़ो का उठाव नही होने से फड़मुंशियों और संग्राहकों ने आंदोलन की दी चेतावनी। शास.उच्च.मा.विद्यालय पटेहरा के हटाये गए प्रभारी प्राचार्य अजिर बिहारी पांडेय।