डभौरा/कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले के वन परिक्षेत्र डभौरा अंतर्गत प्राथमिक लघु वनों उपज समिति जतरी, सुहावल एवं घूमन में तेंदूपत्ता फडो पर पत्ता का उठाव न होने से फड़मुंशियों एवं संग्राहकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 में तेंदूपत्ता संग्रहण समिति जतरी,सुहावल और घूमन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेंदूपत्ताका तुड़ाई कर संग्रहण किया गया।
जो बीते वर्ष की तुलना मे इस वर्ष ज्यादा संग्रहण का कार्य हुआ है परंतु वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदूपत्ता का फडो से उठाव पर क्रेता प्रतिनिधियों पर रोक लगा दी गई है जिसमें बोरा भर्ती परिवहन सभी कार्य क्रेता प्रतिनिधि ने बंद करा दिया गया है इसमें लगभग 250000 गुड्डी जतरी में शेष उठाव के अभाव में पड़ी हुई है इसी तरह सुहावल एवं घूमन समिति के फडों पर तेंदूपत्ता पड़ा है कई फडों पर ठेकेदार द्वारा बोरा भर्ती भी कर लिया गया है एवं परिदान भी हो चुका है परंतु उठाव के लिए वन विभाग अनुमति नहीं दे रहा है जिससे आने वाले दिनों में तेंदूपत्ता संग्रहको का भुगतान अधर में लटक जाएगा एवं आंधी तूफान से पत्ता उड़ने सड़ने एवं खराब होने की स्थिति में पहुंच रहा है। इसके बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे तेंदूपत्ता संग्राहकों में काफी आक्रोश उभर रहा है।
सामाजिक संगठन के नेता रामनरेश यादव ने कहा है कि प्रबंध संचालक रीवा मामले को गंभीरता से नही ले रहे है इसी बजह से तेंदूपत्ता फडों के पत्तों का उठाव नहीं करते हैं परिदान नही करवाते हैं एवं उनका समय में भुगतान भी नहीं होता है यदि जल्द ही ध्यान नही दिया गया तो इसके विरोध में क्रमिक अनशन एवं घेराव प्रदर्शन किए जाने हेतु संगठन बाध्य होगा।
जिसकी तेंदूपत्ता संग्रहक की समस्त जिम्मेदारी वन विभाग परिक्षेत्र डभौरा की होगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading