इंदौर। क्राइम। इंदौर में दोपहिया वाहन चुराने वाले 02 शातिर वाहन चोर को पुलिस थाना छोटीग्वालटोली ने गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा चुराई गई 03 दोपहिया वाहन (एक बुलेट, दो पल्सर मोटर सायकल) जिनकी कीमत लगभग 3 लाख आसपास होगी..!थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के थाना प्रभारी उमेश यादव को डीसीपी द्वारा आदेश दिए गए थे। जिस पर पर कार्यवाही करते हुए दो वाहन चोरों को वाहन के साथ गिरफ़्तार किया। सूचना प्राप्त हुईं की दो संदिग्ध व्यक्ति रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP08MY8360 को सस्ते दाम में बेचने की बात कर रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम बताये स्थान रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने छोटीग्वालटोली इन्दौर पहुंचा जहां दो व्यक्ति द्वारा बताये हुए की एक पल्सर मोटर सायकल के पास खड़े दिखे जिन्हे हमराह पुलिस बल व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिनसे अपना नाम पता पूछते अपना नाम 1 जैद चौहान उम्र 20 साल निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इन्दौर तथा दूसरे में अपना नाम रेहान मंसूरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क कालोनी धार रोड इन्दौर का होना बताया बाद दोनो संदिग्धों से उनके कब्जे में रखी एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP08MY8360 के संबंध में पूछताछ करते इधर उधर की बात करने लगे। संदेह होने पर हिकमातमली से पूछताछ करते दोनो के द्वारा इसी महीने की तारीख 08.05.24 की शाम करीबन 06.30 बजे से 06.45 बजे यशवंत प्लाजा पार्किंग से उक्त मोटर सायकल चोरी करना बताया। उक्त मोटर सायकल थाना हाजा के अपराध क्रमांक 97/2024 धारा 379 भादवि का माल मश्रुका होने से उक्त मोटर सायकल कीमती 50,000/-रू विधिवत जप्त किया गया और पूछताछ पर उनके द्वारा एक साथ मिलकर चोरी करने की नियत से इसी माह के दिनांक 15.05.24 को भी यशवंत प्लाजा पार्किंग से एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP09XF0577 कीमती 90,000/ रू. तथा दिनांक 16.05.24 को यशवंत प्लाजा पार्किंग से ही एक बुलेट मोटर सायकल क्रमांक MP09XA9799 कीमती 1,50,000/ रू को चुराई है तथा उक्त मोटर सायकल मिशन अस्पताल की बाउन्ड्री अर्जुन प्याऊ के पास छुपाकर रखना बताया है। उक्त चोरी के वाहनो को विधिवत जप्त किया गया और आरोपीगणो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस पिटाई कांड : फर्जी गवाह भेज डीसीपी को गुमराह कर रहे थे पुलिसवाले, बुधवार को पहुंचे असली पीड़ित नर्सिंग के बाद अब आयुष के कॉलेज भी पहुंचेगी सीबीआई