▪️ बीएचएमएस और बीएमएएस कालेज भी जांच के दायरे में▪️कुछ साल पहले हुई थी फर्जी सत्यापन की शिकायत▪️23 निजी और 2 सरकारी बीएचएमएस कॉलेज है।▪️17 निजी और 7 सरकारी बीएएमएस कॉलेज है।इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह। मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की आंच अभी ठंडी भी नही हुई थी कि नर्सिंग कालेजों को मिली मंजूरी का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है । अब यह जांच की आंच प्रदेश के सरकारी और निजी बीएचएमएस – बीएएमएस कोलेजो तक पहुंची है।उक्त मामले में जानकारी देते हुए आयुष विभाग के उपसचिव सुनील अग्रवाल ने बताया है कि काफी लंबे समय से बीएचएमएस – बीएएमएस की शिकायत लंबित पड़ी हुई है जिनकी जांच का जिम्मा अब सीबीआई को सौंपा जा रहा है। बताया जाता है कि पिछले करीब 3 साल पहले भोपाल के 2, इंदौर के 3, जबलपुर के 2 और रतलाम के 1 निजी कॉलेजों में फर्जी सत्यापन की।शिकायत की गई थी ,इस शिकायत की फाइल अधिकारियों और कॉलेज संचालकों की मिली भगत से इतने समय तक दबी रही । लेकिन अब क्योंकि नर्सिंग कालेजों के फर्जी सत्यापन का मामला सामने आया है उसके बाद आयुष ने भी पुरानी शिकायत पर प्रभावी करवाई शुरू कर दी है। आयुष से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक बीएचएमएस – बीएएमएस कालेजों से छात्रों के सत्यापन संबंधी जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है।इस संबंध में विभाग ने अभी कालेजों को एडवाइजरी जारी करते हुए सीबीआई को सहयोग करने के साथ साथ देश के विभिन्न आयुष कौंसिल को स्त्यापित करके दिए हुए छात्रों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थाना छोटीग्वालटोली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ़्तार किया एक चाल का तानाशाह