थाना प्रभारी खजराना को डी सी पी महोदय के आदेश से निलंबित किया गया पिछली रात को थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के कारण. इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह, बेबाक कलम….। डीसीपी साहब आपकी कार्यवाही बहुत ही प्रशंसानिया रही और साथ ही ट्रेनी आईपीएस की, पर जिस थाने के सहयोग से कार्यवाही की गई है, वह थाना भी कोई दूध का धुला हुआ नहीं है,,, आए दिन यहां बड़े-बड़े कांड होते हैं जिसे थाना के द्वारा दबा दिया जाता है यहां तक की एसीपी को सूचित तक नहीं किया जाता है। थाना क्षेत्र में ड्रग्स की बिक्री काफी दिनों से बढ़ी हुई है नए युवा इस लत के शिकार हो रहे हैं मालवा मिल कंपाउंड गढ़ बना हुआ है पर पुलिस है की कार्यवाही करने के लिए तैयार ही नहीं, वह वाही लूटने को कह दीजिए इसके अलावा कुछ नहीं है इनके पास ड्रग्स का कारोबार खुले मैदान में दोपहर के समय फल फूल रहा है। यह जो वीडियो है माल मिल कंपाउंड के नाले के पास का है जहां से पाउडर की विक्रय मीटिंग और विक्रय की जाती है और साथ ही यहां पर पिलाया भी जाता है रात रात तक आना जाना है रेवासी इनकी वजह से पीछे निकालना उचित नहीं समझते। डीसीपी साहब ऐसे कई थाने हैं जहां इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होती है, तुकोगंज, एमआईजी, बाणगंगा, लसूडिया, विजय नगर, पंडरीनाथ थाना,तेजाजी नगर, कनाडिया ऐसे कई थानों में इस प्रकार की गतिविधि संचालित की जाती है और कार्यवाही स्थित खानपूर्ति की होती है। आपकी कार्यवाही को निरंतर जारी रखें बहुत अच्छी कार्यवाही पसंद नहीं रही अन्य खाने क्षेत्र का बाल किसी अन्य थाने पर कार्यवाही करता हुआ जिस पर कोई रोक-टोक नहीं हुई क्योंकि आपके आदेश का पूरा पालन किया गया अब आपके हाथ में है की जांच निष्पक्ष हो और इस गंदगी को शहर से साफ किया जाए जिससे जनता सुखी जीवन जी सके। इंदौर के खजराना में परदेशीपुरा थाने के ट्रेनी आईपीएस ने सट्टे के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। कार्यवाही में करीब 11 लाख से अधिक नगद बरामद हुआ । बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस थाना की देखरेख में पूरा काम चल रहा था। जिस पर डीसीपी-जोन 2 के निर्देश पर दूसरे थाने से कार्रवाई की गई है।डीसीपी-जोन 2 अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक खजराना इलाके के अशरफी नगर में बड़े स्तर पर मटके के सट्टे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद यहां परदेशीपुरा के आईपीएस नरेन्द्र रावत और टीआई पंकज द्विवेदी को रेड करने भेजा गया। यहां खुले तौर पर टेबल रखकर सट्टा पर्चियां तैयार की जा रही थी। अफसरों ने यहां से रईस, आलम, सलीम और मुन्नवर को पकड़ा है। वही करीब 11 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।टीआई और स्टाफ की भूमिका की जांचइस मामले में डीसीपी जोन 2 अभिनव विश्वकर्मा अब थाना प्रभारी ओर स्टाफ की भूमिका को लेकर सट्टे के मामले में जांच कर रहे है। शहर में काफी समय बाद इतने बढ़े पैमाने पर सट्टे को लेकर कार्रवाई की है। क्षेत्र में जुएं सट्टे की अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त परदेसीपुरा श्री नरेंद्र रावत (आईपीएस), थाना प्रभारी परदेशीपुरा पंकज द्विवेदी एवं बल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अशरफी कॉलोनी थाना खजराना में सलीम मंसूरी एवं उसके लड़के आलम मंसूरी के घर पर सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा लालचंदानी व्दारा सर्च वारंट प्राप्त कर दबिश दी गई। मौके पर 6 आरोपी सलीम मंसूरी, आलम मंसूरी, रईस खां, इरफान पटेल, यूसुफ खान, मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से कुल 1177500 रुपए नगदी, 8 मोबाइल फोन, 9 बंडल सट्टा रोल पर्ची जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 419 आईपीसी, 3/4 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदतन शातिर बदमाश इंदौर क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में अवैध फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व जिंदा राउंड जब्त इंदौर पुलिस पिटाई कांड : फर्जी गवाह भेज डीसीपी को गुमराह कर रहे थे पुलिसवाले, बुधवार को पहुंचे असली पीड़ित