शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक आदमी अवैध हथियार सप्लाई करने बीजलपुर वाईन शॉप के पास आ रहा है सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने सोहन उर्फ़ जोजो हाडे निवासी लखन नगर साई मंदिर सेंधवा बड़वानी को पकड़ा जिसकी विधिवत रूप से तलाशी लेने पर 01 अवैध पिस्टल एवं 01 जिंदा कारतूस जब्त किया गया।आरोपी के विरूद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर पर धारा 25(1)(a),27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध शराब तस्करी, मारपीट, जान से मरने की धमकी, जैसे गंभीर 11 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 5 लाख का एस्टीमेट बिल 21 लाख 53 हज़ार, बुजुर्ग को बनाया बंधक,,,कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर 13लाखा माफ़. अवैध रूप से सट्टा संचालित करने वाले बाप-बेटे चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब मिला