इंदौर में 13 मई को मतदान है जिसे लेकर यातायात पुलिस के द्वारा पार्किंग व्यवस्था की रूप रेखा बनाई गई है। जिसे लेकर चुनाव अधिकारियों,आम जनता को सूचित किया गया है की निम्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। जनसुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार कुछ परिवर्तन रहेगा जो कि 12 मई को प्रातः 05:00 बजे से मतदान दलों के नेहरू स्टेडियम से प्रस्थान तक प्रभावी रहेगा।● चुनावी सामग्री वितरण के दौरान निम्न स्थानों पर आमजनमानस का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा.1. होमगार्ड टी से मेडिकल हॉस्टल चौराहा, जिम खाना से रेसीडेंसी तिराहा।2. लोक सेवा आयोग चौराहा से पानी की टंकी, रेडियो कॉलोनी से मुस्ताक अली चौराहा से जीपीओ चौराहा तक प्रतिबंध।3. ज़िला जेल तिराहा से डेली कॉलेज तिराहा ,पानी की टंकी तक 4. शिवाजी वाटिका ,पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित चौराहा से होमगार्ड टी तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।■ मतदान दल बस पार्किंग व्यवस्था –● जिमखाना मैदानः- विधानसभा महू देपालपुर और सांवेर●बंगला नंबर 04- विधानसभा इन्दौर 1,2,3,4● बंगला नंबर 57 विधानसभा इन्दौर 5 और राऊ●दिनांक 12 मई नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर 7 से इंदौर 1,2,3 और 4 से संबंधित मतदान दल बंगला नंबर 4 के लिए निकलकर संबंधित बसों में बैठेंगे।● नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर 6 से महू सांवेर और देपालपुर से संबंधित मतदान दल जिम खाना मैदान के लिए निकलकर संबंधित बसों में बैठेंगे।● नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 3 से विधानसभा इंदौर 5 और राऊ के मतदान निकलकर फेरी वाहन में बैठेंगे तथा फेरी वाहन उन्हें बांग्ला नंबर 57 तक ले जाएंगे।■ मतदान दलों के निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था :◆ चार पहिया वाहन हेतु जीपीओ कैम्पस, एसबीआई बैंक कैम्पस, शिवाजी वाटिका से छोटा नेहरू स्टेडियम से तक मेडिकल होस्टल,◆ दो पहिया वाहनों हेतु छोटा नेहरू स्टेडियम से एसबीआई सर्विष रोड, एसबीआई बैंक रोड के दोनों तरफ।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर नगर निगम के 125 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से हुआ गिरफ्तार इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों ने नोटा को चुनने का किया आह्वान