प्रदीप चौधरी। आमिर खान। इंदौर नगर निगम के 125 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले का मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, सवा सौ करोड़ के घोटाले में था फरार , पुलिस ने अब तक 9 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। बाइट – पंकज पांडे , डीसीपी इंदौर नगर निगम के सवा सौ करोड रुपए से अधिक के फर्जी बिल घोटाले में मुख्य फरार आरोपी नगर निगम का निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को देर रात पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंदौर से फरार होकर उत्तर प्रदेश अपने किसी रिश्तेदार के घर जा छुपा हुआ था। लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के एटा से उसे गिरफ्तारी के दौरान लंबे समय तक पुलिस से बहस करते रहा और उसे गिरफ्तारी वारंट भी मांग रहा था । लेकिन पुलिस द्वारा फरार आरोपी पर 25000 के इनाम घोषित होने के बाद उसे देर रात गिरफ्तार करके इंदौर लाया गया है निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पुलिस आगे की पूछताछ करेगी। इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में निलंबित और फरार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर को देर रात पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया है डीसीपी पंकज पांडे द्वारा आरोपी अभय राठौर पर 25000 का इनाम घोषित किया था इंदौर के गुलाब बाग स्थित कॉलोनी से वह इस फर्जी बिल घोटाले में नाम आने के बाद से फरार हो गया था जहां पर अभय राठौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से कई जगह दबिश दे रही थी वहीं अभय राठौर अपने बेटे जय सिंह के ससुराल वालों की मदद से उसके ससुराल में फरारी काट रहा था वहीं पुलिस द्वारा इनाम घोषित होने के बाद इंदौर के पांच थानों की एक स्पेशल टीम बनाने के बाद अभय राठौर को गिरफ्तार किया है इस पूरे मामले में पहले 8 आरोपीयो की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमे आठो आरोपीयो पर 5 हजार ,10 हजार का इनाम घोषित किया था वहीं पुलिस अभय राठौर को इंदौर लाने के बाद उसे आगे की पूछताछ करेगी और फर्जी बिल घोटाले में आने वाले दिनों में और भी कई बड़े नामों के उजागर होने की पुलिस द्वारा उम्मीद जताई जा रही है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब कंपनी सोम डिस्टलरी के संचालक अरोरा भाईयों पर लगे गंभीर आरोप..!! लोकसभा चुनाव के तहत नेहरू स्टेडियम के आसपास मार्गो पर इस प्रकार से होगी यातायात/पार्किंग की व्यवस्था.
You must be logged in to post a comment.