इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने आज रीगल तिराहे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमे भजन और राष्ट्रीय गीतों के साथ मानव श्रंखला बनाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता से नोटा पर वोट करने का आह्वान किया.आम आदमी पार्टी के संदीप शर्मा ने बताया की लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा द्वारा गठबंधन के प्रत्याशी को अनैतिक तरीके से चुनाव से वंचित किया गया ,यह कृत्य इंदौर की जनता के निष्पक्ष मताधिकार का हनन है एक ओर तो हम भारत को लोकतंत्र की जननी कहते है वही दूसरी ओर प्रमुख विपक्ष को चुनाव में भाग लेने से रोकते हे,इससे मजबूत लोकतंत्र की अवधारणा पर कुठाराघात हुआ है,आम आदमी पार्टी भी इंदौर की जनता से अनुरोध करती हे की लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता नोटा को वोट कर भाजपा के तानाशाही पूर्ण व्यवहार का समुचित उत्तर दे.कार्यक्रम में गठबंधन के सभी दलों कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,सपा,राजद,सीपीआई, सीपीआईएम,जनता दल यूनाइटेड एवम अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.आम आदमी पार्टी के संदीप शर्मा,मोहम्मद अशफाक,सीमा यादव,युनुस खान,अमित यादव,पूनम खंडेलवाल एवम अन्य साथियों ने भाग लिया. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकसभा चुनाव के तहत नेहरू स्टेडियम के आसपास मार्गो पर इस प्रकार से होगी यातायात/पार्किंग की व्यवस्था. कोसल में विचारों की कमी है, संघ-भाजपा को हराना जरूरी है!