कुशमेन्द्र सिंह/रीवा/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के अपने संकल्प को पूरा कर देश ही नहीं दुनिया के सामने जो उदाहरण प्रस्तुत किये हैं वह अकल्पनीय व अनुकरणीय है उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मउगंज जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। श्री शुक्ल का मउगंज पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में श्री शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र समाप्त करने का पाप किया था। परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने का काम पूर्व सत्ताधारियों ने किया था। आज वहीं कुंठित मानसिकता के लोग देश को कमजोर करने का सपना संजोये खड़े हैं। बढ़ते भारत को देखकर विदेशी शक्तियां भी चाहती है कि मोदी सरकार सत्ता में न आएं और हमारी देश विरोधी शक्तियां उनकी टूलकिट बनकर लोकतंत्र को बदनाम करने का षडयंत्र कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण गरीब, कल्याण के लिए समर्पित कर केन्द्र सरकार के माध्यम से उसे जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने सुशासन और गरीब कल्याण के समर्पित होकर देश को उंचाई दिलाई है। जिस तरह विगत 10 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में विकास की छल्लांग लगाई है। मोदी जी के नेतृत्व का पूरी दुनिया में लोहा माना जा रहा है। उनकी कार्य क्षमता और सोच ने आज देश को पांचवीं आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है। आने वाले 3 सालों में हम विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहे हैं। यह चुनाव देश और रीवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है बुद्धजीवियों का दायित्व है कि वह राष्ट्र के इस गौरवगाथा का गान जन-जन में करें और राष्ट्र के उत्थान, विकास के लिए भाजपा को समर्थन हेतु जन-जन को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विकास और भाजपा एक-दूसरे के पर्याय है। आप सबको पता है कि रीवा से मउगंज आने में एक दिन लग जाते थे। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही राजमार्गो को विश्वस्तरीय सड़के बनाकर दी और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने केन्द्र सरकार के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। सांसद जी राजनीति के समाज सेवक हैं। कोरोना काल से लेकर विगत 10 वर्षो में उन्होंने बहुत काम किये हैं। रीवा से मुम्बई के लिए सांसद ने पहले ही एक ट्रेन की सौगात दिलाई थी, दूसरी ट्रेनर की एक बड़ी सौगात विंध्यवासियों के सांसद ने गत दिनों दिलाई है। अब रीवा से मुम्बई महानगर के लिए दो ट्रेने चलेगी। सांसद जनार्दन मिश्रा रात-दिन काम करते हैं और काम करते रहेंगे।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे मउगंज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मउगंज जिला बनाने का काम भाजपा ने किया और हम सबको अपने गौरव की अनुभूति कराई। पहले मउगंज को सबसे ज्यादा पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था। परन्तु उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं सांसद जनार्दन मिश्रा के प्रयासों से आज मउगंज जिला मुख्यालय तो बना ही साथ ही अब यह औद्योगिक हब बनने वाला है। जिससे अब हमारे क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएगा और दूसरों को भी यही काम मिलेगा।वही भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने कांग्रेस के शासन को और उनके चरित्र को अच्छे से देखा है अगर भाजपा प्रदेश और केन्द्र में न होती तो हम बुनिवादी विकास के लिए तरस जाते। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सेमरिया अंचल के विकास और पानी की विकराल समस्या को हल करने का काम किया। बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं गांव-गांव में पहुंचाई, केन्द्र की भाजपा सरकार ने गांव-गांव सड़क और घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य कर रही है हम गांव और शहर की दूरी को मिटाने में सफल हुए हैं। आज गांवों में शहरी सुविधाओं का विस्तार हो चुका है। मोदी जी ने जहां गरीब, कल्याण विकास में काम किया और भ्रष्टाचार और आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ हमें पुनः विश्व गुरू बनाना चाहते हैं। हमें एक बार पुनः उन्हें अपनी ताकत देनी होगी, और 26 अप्रैल को कमल की बटन इतनी ताकत से दबाए कि राजनीति को पेशा समझने वालों के होश उड़ जाएं।उन्होंने कहा कि मैं तो सेवादार हूं मेरे दरवाजे कोरोनाकाल में भी कभी बंद नहीं हुए। परन्तु कुछ राजनैतिक व्यवसाई जो चुनाव के समय ही राजनीति को धारण करते हैं।फिर खूंटी में टंगा देते हैं ऐसे लोगों के दरवाजे भी चुनाव के साथ जनता के लिए बंद हो जाते हैं और सुनने में आता है कि 7 दरवाजों का तिलस्मी महल में प्रवेश करना आप सबके वश की बात नहीं होती। ऐसे में अब आपको तय करना है कि दरवाजा खोलकर रखने वाला सेवक चाहिए या फिर 7 दरवाजों के अंदर रहने वाले तिलस्मी लोग। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री की विशाल चुनावी जनसभा डभौरा में आज। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 30 से 40 फिट खुदाई हो चुकी, जल्द बच्चा होगा अपने माता पिता के पास।