मनिका गांव में 160 फिट गहरे बोरवेल में गिरे मयंक को बचाने प्रशासन मुस्तैद।

तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी।

 कुशमेन्द्र सिंह
NNW News

  त्योंथर/ खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत त्योंथर तहसील के मनिका गांव की है जहा पर आदिवासी बस्ती मनिका के पास किसान बृजेन्द्र कुमार मिश्रा पिता हीरामणि मिश्रा के द्वारा अपने खेत मे 160 फिट बोर कराया गया था बताया जाता है कि बोर को किसान द्वारा बंद किया गया था परंतु सिंचाई के दौरान से ऊपर रखी मिट्टी बोर में चली गयी और होल हो गया लेकिन किसान के द्वारा ध्यान नही दिया। जिसका नतीजा है 12/04/24 को शाम 5 बजे के आसपास खेलते समय मयंक आदिवासी पिता विजय कुमार आदिवासी उम्र 6 वर्ष बोरवेल में समा गया। जिसकी जानकारी लगते ही त्योंथर एसडीएम संजय जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल दल बल के साथ मौके पर पहुचे और रेस्क्यू शुरू किया। इसके बाद रात्रि में ही कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुचकर जायजा लिए और लगातार अभी नजर बनाए हुए है दूसरे दिन रेस्क्यू के दौरान सभी पार्टियों के प्रत्याशी,नेता और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने पहुचकर हर संभव मदद करने को कहा। और उपमुख्यमंत्री के निर्देशन में तीसरे दिन भी लगातार रेस्क्यू जारी है।
  मासूम को बचाने के लिए 42  घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जहा पर 12/04/24 शाम 5 बजे से कई जेसीबी एवं पुकलेन से खुदाई का कार्य किया जा रहा है पैररल सुरंग भी बनाई गई लेकिन अभी तक प्रशासन को कामयावी नही मिली। बच्चे को बचाने के लिए ऑक्सीजन गैस भेजी गई थी और कैमरा भी भेजा गया लेकिन कोई मूवमेंट नजर नही आया। बताया जाता है कि बच्चे के गिरते ही ऊपर से कुछ मिट्टी गिर गयी थी जिस बजह से बच्चा का कोई मूवमेंट सामने नही आ रहा है
कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने बताया कि राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ) की एक टीम को बच्चे को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि पाइप के माध्यम से बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बच्चे की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा भी बोरवेल के भीतर भेजा गया। फिलहाल कैमरा बच्चे के नजदीक तक नहीं पहुंचा है। एसडीएम संजय जैन ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के समानांतर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। एनडीआरएफ की एक टीम को वाराणसी से भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है बच्चे को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है

बोरवेल से नहीं निकाला जा सका मासूम, 8 JCB रातभर से कर रही खुदाई, 160 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरा।

खेत मलिक की बड़ी लापरवाही से मासूम की जान पर बान आई..

50 फिट गहरा खुदाई हो चुकी, बोरवेल में कैमरा और ऑक्सीजन डाला गया लेकिन किसी प्रकार की कोई मूवमेंट नही आ रही है क्योंकि बोरवेल में मिट्टी चली गई है।

रीवा में बोरवेल में गिरे बच्चे की घटना पर CM डॉ मोहन यादव की बाइट

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि रीवा जिले के मनिका गांव में एक बालक सूखे बोरवेल में खेलते खेलते गिर गया, ये बहुत ही दुःख की बात है।

हमने रेस्क्यू के लिए वहां टीम लगाई हुई है, लेकिन बारिश होने से मिट्टी गीली होने के कारण काफी कठिनाई आ रही है।

प्रशासन पूरी ताकत के साथ हमारे बालक को बचाएगा, इस संबंध में जो भी जरूरत पड़ेगी वो सब करेंगे।

हमारे विधायक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर है, कलेक्टर, एसपी से मेरी बात हुई है।

रेस्क्यू टीम लगी हुई है, उम्मीद करेंगे कि हम सब मिलकर सफल हो।

डॉ यादव ने कहा कि मैंने प्रशासन को पहले भी निर्देश दिए हैं, पुनः  निर्देश दे रहा हूं कि किसी भी क्षेत्र में अगर खुले हुए बोरवेल हों तो उनको तुरंत बंद कराये। खासकर ऐसे सूखे बोरवेल जिनमें पानी नहीं आता…

इससे जिंदगी का बहुत बड़ा नुकसान होता है। इससे बचना चाहिए। हम उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय में ऐसी घटना न हो।

सिरमौर विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी आए थे और रात्रि में
कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह भी।  सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है  लेकिन बच्चे के स्थिति के बारे में जानकारी नही मिल रही है।
कल शाम 5 बजे के आसपास की घटना है, अभी तक 16 घण्टे से ऊपर हो गए।

मनिका गांव में खेत में खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिरा मासूम बच्चा, बचाने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन लागतार जारी,

घटना स्थल पर समय पर प्रशासनिक अधिकारी।

रीवा। त्योंथर। रिपोर्टर- कुशमेन्द्र सिंह NNW News
             रीवा जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत जनेह थाना के मनिका गांव से बड़ी खबर सामने आई थीं । जहा पर कल शाम 5 बजे के आसपास एक 6 साल का मासूम बच्चा खेत में खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बोरवेल का गड्ढा करीब 160 फीट गहरा है बोरवेल के गड्ढे में मासूम बच्चे के गिरने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया था। जिसकी तत्काल  ग्रामीणों ने जनेह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल एवं जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया था ।
बताया जाता है कि बोरबेल में गिरा बालक का नाम मयंक आदिवासी जिसकी उम्र 6 वर्ष है। मिली  जानकारी के मुताबिक बच्चा मयंक गेहूं के खेत में खेल रहा था और इसी दौरान वो बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में गिर गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है साथ ही दो जेसीबी की मदद से पास ही गड्ढा खोदा जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बच्चे को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading