2:15 बजे डभौरा पहुचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।कुशमेन्द्र सिंह/ जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है इसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रीवा लोकसभा सीट के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगरपरिषद डभौरा में भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद जनार्दन मिश्रा के पक्ष में विशाल चुनावी आमसभा को दोपहर 2:15 बजे सिंह पैलेस डभौरा के सामने ग्राउंड आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। डभौरा में जनसभा को सम्बोधित करने के पश्चात 3 बजे बरौंधा चित्रकूट के लिए उड़ान भरेंगे। उस दौरान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा, विधायक गिरीश गौतम,नागेन्द्र सिंह,सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, प्रदीप पटेल, सिद्धार्थ तिवारी, इंजी.नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, मउगंज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, लोकसभा प्रभारी रामलाल रौतेल, लोकसभा संयोजक प्रबोध व्यास के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा में भारी संख्या में आमजनों से पहुंचने के लिए वरिष्ठ नेता कमलेश्वर सिंह, महाबली गौतम, रामसज्जन शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सर्जेश पाण्डेय, बालेन्द्र शेखर चतुर्वेदी, तीरथ गुप्ता, श्रीमती मीना गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद बैकुण्ठपुर, संदीप सिंह नगर परिषद अध्यक्ष सिरमौर, डभौरा नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती माया देवी गुप्ता, पिछड़ावर्ग जिलाध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा, सिरमौर जनपद अध्यक्ष रवीना साकेत डभौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्मलिया, सिरमौर भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय सोनी, नरेंद्र सिंह बरौहा एवं हरिगोविंद द्विवेदी ने अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विकास के क्षेत्र में रीवा जिले की हालत गंभीर: नीलम मिश्रा। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने तोड़ी गुलामी की बेड़ियां, राजपथ अब बना कर्तव्य पथ : राजेन्द्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री।