लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने पर जिला कलेक्ट्रर व निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशानुसार नगरपरिषद सिरमौर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ.एसबी सिद्दीकी के नेतृत्व में स्वीप अभियान के अंतर्गत रन फॉर डेमोक्रेसी के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ।जहा पर जनसंपर्क प्रभारी अश्वनी तिवारी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉक्टर एसबी सिद्दीकी के मार्गदर्शन में यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय सिरमौर,सीएम राइज विद्यालय,कन्या विद्यालय,महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग सहित नगर परिषद सिरमौर के द्वारा मतदाता स्लोगन, बैनर, पोस्टर व मतदाता के नारों के साथ कार्यालय नगरपरिषद सिरमौर से रैली प्रारंभ कर जयस्तंभ, रीवा रोड,जनपद कार्यालय,एसडीएम कार्यालय के होते डभौरा रोड, क्योटी तिराहे से वापस नगर परिषद कार्यालय सिरमौर तक कतार बद्ध रैली निकाली गई। उस दौरान रन फॉर डेमोक्रेसी में विशाल मतदाता जागरूकता रैली में शामिल लोगो एवं कर्मचारियो को संबोधित करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉक्टर एसबी सिद्दीकी ने सभी को निर्भीक,निष्पक्ष लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने व कराने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान मुख्य रूप से यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय, कन्या विद्यालय के प्राचार्य, सीएम राइज विद्यालय, महिला बाल विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग, आगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका आशा कार्यकर्ता सहित डा. ओम प्रकाश द्विवेदी, वेदपाणि पांडेय, संतोष सिंह, शिवसहाय साकेत प्राचार्य, क्रांति द्विवेदी, अश्वनी तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, दिनेश विश्वकर्मा, मोतिलाल मुडहा, किशन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रभुषरण मिश्रा, अशोक द्विवेदी, बीएलओ, निकाय के कर्मचारी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तरण-पुष्कर में बच्ची का एडमिशन करवाने गयी महिला के साथ युवक ने गाली गलौज कर किये अश्लील इशारे, छत्रिपुरा पुलिस ने महज शिकायती आवेदन लेकर पीड़िता को किया चलता इंदौर पुलिस ने धमकाकर पैसे ऐठने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।