इंदौर। प्रदीप चौधरी । धमकाकर पैसे लेने वाले पांच लोगों को पुलिस थाना कनाडिया ने गिरफ़्तार किया ।
अपने नशे की लत को पुरा करने के लिए ,घटना को अंजाम दिया करते थे।
घटना मे तीन महिला व दो पुरुष सामिल,आरोपीयो के विरुध शहर के विभिन्न थानो मे आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।  दिनांक 27.03.2024 फरियादी शुभम कालरा पिता राजेश कालरा उम्र 27 साल निवासी-
मनीषपुरी साकेत नगर इंदौर ने बताया कि दिनाक 27/03/2024 को बंगाली चौराहे से कनाडिया होते हुए जा रहा था, संचार नगर के पास मैने अपनी कार होंडा सिटी साइड में खड़ी कर बाथरुम करने के लिए रोकी वापस आते समय एक लडकी करीबन 20 साल की मेरे पास आई और बोली की मैं आपको जानती हूँ। आपको इंजाय करना हो तो संचार नगर पोस्ट आफिस के आगे संगम गार्डन के सामने पहुँच जाओ, तो मैं अपनी कार लेकर संगम गार्डन के पास पहुँच गया जहा मेरे पास दो लडकिया आई और उन्होने मुझे बोला कि तुम्हें संचार नगर चौराहे से भेजा है तो मैने हा बोला तो वो लड़किया पास ही मैं खाली प्लाट पर लेकर गई और बोला कि थोडी देर रुको पास में ही कमरा बना है वहाँ चलते है तभी उन लड़कियो ने पास ही में खड़े दो लडको को इशारा कर अपने पास बुला लिया, उन दोनो लडको ने आते ही उन लडकियो के साथ मेरे फोटो खीच लिये और धमकाने लगे की तेरी अश्लील वीडियो बनाकर बलात्कार के केस में फंसा देगे और वीडियो वायरल करके तुझे बदनाम कर देंगे। अगर तुझे बचना है तो हमे पैसे देना पडेगे। और मेरे मोबाईल का लाक खुलवाकर किसी स्कैनर पर 10,000 अक्षरी दस हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिये। उसके बाद उन्होने मुझसे घर से । लाख रुपये और मंगवाए जो मेरा भाई लेकर आया था और उन लडकियो ने वह पैसे ले लिए। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना कनाडिया पर अपराध क्र.142/24 धारा- 389 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सतत अपराध की विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए दिनाक 05/04/2024 को मुखबीर सुचना के आधार पर आरोपी 1. नूर मोहम्मद उर्फ भईया पिता आसिफ अली उम्र-22 साल निवासी- सम्राट नगर खजराना इंदौर 2. सना पति नूर मोहम्मद उम्र-20 पटेल नगर बाबा की बाग खजराना इंदौर 3. सादिका उर्फ साजिया पिता साजिद खान उम्र-19 साल निवासी-मदीना मस्जिद के पास आजाद नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपी नूर मोहम्मद के कुल विरुध शगर के विभिन्न थानो मे चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध है। सदर अपराध मे अपराधीयो से गया मश्रुका करीब 20,000 अक्षरी बीस हजार रुपये नगदी जप्त किया गया। घटना में अन्य दो आरोपीयो की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपीयो से अन्य चोरी, लुट के संबंध में पुछताछ की जा रही है

इस सफल कार्यवाही में थाना कनाडिया के थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. यादव, स.उ.नि.मुकाम सिंह डावर, प्रधान आरक्षक 838 योगेश झोपे, प्रधान आरक्षक 3837 अनिल झा, आरक्षक 3588 मनोज पटेल, आर. 1196 जंगजीत जाट, आर. 1358 अमित सिंह भदौरिया व महिला आर. 1909 पिंकी, महिला आर. 883 लक्ष्मी राजा परमार की प्रमुख भूमिका रही हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading