इंदौर। प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ। इंदौर नगर निगम द्वारा लगातार चेतावनी दी जारी थी अतिक्रमण को लेकर अगर चेतावनी के बावजूद भी अतिक्रमण हटाया जाता तो होगी सख्त कार्रवाई। इंदौर महापौर पुष्मित्र भार्गव ने भी आम जनता व्यापारियों से निवेदन किया था की फुटपाथ, अवैध अतिक्रमण और सड़कों को खाली कर दिया जाए नहीं तो हमारे द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होगे। इसी कड़ी में आज रानीपुरा मार्केट में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण कार्रवाई की जा रही है। यह कार्यवाही इंदौर के पूर्ण क्षेत्र में जारी रहेगी लगातार। इंदौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव के निर्देश पर रानीपुर में रिमूवल की कार्रवाई की गई वहीं पार्षद पति अंसाफ अंसारी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आज जो रिमूवल कार्रवाई की गई, उसका हम पूरा जोर से समर्थन करते हैं। रानीपुर क्षेत्र में कार्रवाई के लिए हम समर्थन करते हैं, जिससे ट्रैफिक में बाधा आ रही थीं और पार्षद अंसारी ने कहा कि मेरे से आकर मिले मैं उनका जैसे जो संभव मदद होगी मैं करूंगा क्योंकि इंदौर के ट्रैफिक के लिए हम भी पूरा समर्थन देते हैं। पार्षद पति अंसाफ अंसारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वर्ग विशेष के रूप में अगर आप करवाई और भेदभाव पूर्ण करेंगे तो इसका में विरोध करूंगा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संग में विरोध प्रदर्शन करूंगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन DCP ने लाइन में खड़ा कर उतारी वर्दी, भेजा हवालात में…. क्या है पूरा मामला. इंदौर ग्रामीण आईजी ने किया थानों का निरीक्षण….